Hindi News / एमएमकेहाई स्कूल बरियातू, रांची के प्राइमरी सेक्शन के बच्चों ने बिरसा मुंडा जैविक...

JHARKHAND NEWS : एमएमकेहाई स्कूल बरियातू, रांची के प्राइमरी सेक्शन के बच्चों ने बिरसा मुंडा जैविक उद्यान का किया भ्रमण

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

रांची: एम एम के हाई स्कूल बरियातू,रांची के प्राइमरी सेक्शन के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान का शैक्षणिक भ्रमण किया. इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रकृति,वन्यजीवों तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और उनके ज्ञान को व्यावहारिक रूप से बढ़ाना था.

भ्रमण के दौरान बच्चों ने उद्यान में उपलब्ध विभिन्न प्रजातियों के जानवरों एवं साँपों का अध्ययन किया. उन्होंने विभिन्न प्रकार के स्तनधारी जीवों,पक्षियों,सरीसृपों तथा साँपों को निकट से देखा और उनके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की. बच्चों ने उद्यान के गाइड्स से विभिन्न जानवरों की विशेषताओं,उनके आवास,खान-पान तथा संरक्षण के महत्व के बारे में सवाल पूछे और उत्साहपूर्वक जानकारी ली.

इस शैक्षणिक भ्रमण में प्राइमरी सेक्शन की शिक्षिकाएँ नौशीन मुश्ताक एवं महविश अनम बच्चों के साथ उपस्थित रहीं. उन्होंने बच्चों को उद्यान में पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया.

इस मौके पर जानकारी देते हुए विद्यालय के निदेशक डॉ. तनवीर अहमद ने कहा, “ऐसे शैक्षणिक भ्रमण हमारे बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाते हैं. भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान जैसी जगहों पर भ्रमण से बच्चे प्रकृति और वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनते हैं.