7 मजूदरों की मौत पर CM मर्माहत : कर्नाटक हादसे में सभी ने गंवाई जान, नीतीश कुमार ने दिया हर संभव मदद का भरोसा

Edited By:  |
bihar ke 7 majduron ki maut par cm marmahat, karnatak hadse me sabhi ne ganwai thi jan bihar ke 7 majduron ki maut par cm marmahat, karnatak hadse me sabhi ne ganwai thi jan

पटना : खबर है पटना से जहां CM नीतीश कुमार कर्नाटक के विजयपुरा के अलियाबाद औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी खाद्य प्रसंस्करण इकाई के गोदाम में लगभग 100 टन मकई के बोरे के नीचे दब जाने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत पर मर्माहत हैं। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृत मजदूरों के शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


मुख्यमंत्री ने इस घटना में बिहार के मृतक मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुँचाने के लिये सभी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। साथ ही इस हादसे में घायल हुये लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।