बिहार कांग्रेस के हाई लेवल मीटिंग में बड़ा फैसला : शकील अहमद खान बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, अजित शर्मा बेदखल
पटना : बड़ी खबर आ रही है बिहार कांग्रेस से जहां शकील अहमद खान को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया गया है। वहीँ कांग्रेस विधायक दल के पद से भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा की छुट्टी हो गई है। सदाकत आश्रम में कांग्रेस विधायक दाल की बैठक में यह ऐलान किया गया है।
2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियों अभी से ही तेज हो गई है। बिहार की सभी राजनीतिक दल पार्टी और संगठन को मजबूत करने के मिशन में जुट गए हैं। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से कांग्रेस में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। पहले बिहार कांग्रेस की कमान अखिलेश प्रसाद सिंह को सौंपी गई और अब विधायक दल के नेता अजीत शर्मा की छुट्टी करते हुए शकील अहमद खान को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।
बिहार कांग्रेस की कमान मिलते ही अखिलेश प्रसाद सिंह लगातार CM नीतीश कुमार से कैबिनेट विस्तार की मांग कर रहे थे और संख्या के हिसाब से 2 और मंत्री पद की भी मांग कर रहे थे। इसे लेकर पिछले दिनों महागठबंधन में जमकर घमासान भी हुआ था। वहीँ यह चर्चा भी जोर पकड़ रही थी कि अजीत शर्मा को नीतीश सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि अजीत शर्मा विधायक दल के नेता नहीं रहे अब ऐसे में कहा जा रहा है कि उन्हें नीतीश कैबिनेट में जगह मिल सकती है।