Bihar Budget 2025 Live : बिहार में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट प्रदेश के डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने पेश किया। इस दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि इस साल 2025 -2026 करोड़ का बजट 3 लाख 17 हजार करोड़ का है। बजट पेश करते हुए उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की है।
यहां देखिए पल-पल का अपडेट LIVE
बिहार बजट की अहम घोषणाएं
⇨प्रमुख शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास का निर्माण होगा।
⇨358 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे।
⇨बड़े अनुमंडलों में रेफरल अस्पताल का निर्माण होगा।
⇨108 नगर चिकित्सा सुविधा केंद्र खुलेंगे।
⇨सभी प्रमंडालों में कैंसर अस्पताल खुलेंगे।
⇨बेगूसराय में कैंसर अस्पताल बनेगा।
⇨पिछडों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति दोगुनी की जाएगी।
⇨एससी एसटी की छात्रवृत्त्ति दोगुनी होगी।
⇨प्रत्येक प्रखंड में आउटडोर स्टेडियम बनेंगे।
⇨साइबर अपराध रोकने के लिए डेटा सेंटर बनाए जाएंगे।
⇨प्रमुख शहरों में पिंक बस चलेंगे, इसमें चालक और कंडक्टर महिला होंगी।
⇨नहर के किनारे सोलर प्लांट लगेंगे, इसके लिए 25 करोड़ का फंड बनेगा।
⇨होम स्टे योजना को बढ़ावा दिया जायेगा, महिला गाइड बहाल होंगे।
⇨पूर्णिया हवाई अड्डे से अगले तीन महीने में उड़ान शुरू हो जाएगा।
नौकरी में महिलाओं को आरक्षण
सम्राट चौधरी ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। महिलाओं को ई रिक्शा खरीदने के लिए सब्सिडी मिलेगी
महिलाओं के लिए पिंक बस
प्रमुख शहरों में महिलाओं के लिए पिंक बस होगा, जिसमें चालक, यात्री और कंडक्टर सभी महिलाएं ही होंगी। महिलाओं को इसके लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
खेल को मिलेगा बढ़ावा
बिहार के सभी प्रमंडलों में खेल संरचना का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। पुनपुन में 100 एकड़ की भूमि चिह्नित की गई है। प्रत्येक प्रखंड में आउटोडर स्टेडियम को भी स्वीकृत किया जाएगा।
बेगूसराय में बिहार कैंसर सोसायटी खोलने का ऐलान
प्रमुख शहरों में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वस्थ वातावरण देने के लिए हॉस्टल खुलेंगे। देश के कई शहरों में प्रवासी मजदूरों के लिए सेंटर खुलेंगे। सभी प्रखंडों में एक-एक डिग्री कॉलेज खुलेंगे। पीपीडी मोड आधारित मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। बिहार कैंसर केयर सोसायटी की स्थापना होगी। बेगूसराय में सबसे अधिक कैंसर मरीज हैं इसलिए वहां कैंसर अस्पताल का अस्पताल किया जाएगा।
बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में बिहार बजट 2025 पेश कर दिया है। बजट पेश करते हुए सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी के मंत्र सबका साथ और सबका विकास तथा नीतीश कुमार के नेतृत्व और उनके संकल्प की तारीफ की है। सम्राट चौधरी ने कहा कि इस साल 2025 -2026 करोड़ का बजट 3 लाख 17 हजार करोड़ का है।
बिहार प्लास्टिक विनिर्माण नीति लागू होगी
बिहार खाद्य प्रसंस्करण नीति 2025 लाई जाएगीय़ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। बिहार फार्मास्यूटिकल पॉलिसी 2025 लागू की जाएगी। प्लास्टिक विनिर्माण के लिए बिहार प्लास्टिक विनिर्माण नीति लागू होगी।
औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति होगी विकसित
बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति विकसित किया जा रहा है। इसमें निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा। सभी प्रखंडों में सब्जी उत्पादक समिति का गठन इस साल कर लिया जाएगा। कंप्रेस्ड बायो गैस इकाई की स्थापना होगी। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना ऊर्जा का उत्पादन होगा।
पटना में महिला हट खुलेगा
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार एमएसपी पर अरहर, मूंग और उड़द की दाल खरीदेगी। सम्राट चौधरी ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज खोले जाएंगे। पटना में महिला हाट की स्थापना की जाएगी। पटना में चलंत व्यायामशाला की शुरुआत होगी। महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनेगा।
शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य पर फोकस
⇨शिक्षा विभाग पर 60974 करोड़ रुपये
⇨स्वास्थ्य विभाग पर 20335 करोड़ रुपये
⇨सड़कों पर 17908 करोड़ रुपये
⇨गृह विभाग को 17831 करोड़ रुपये
⇨ग्रामीण विकास विभाग को 16043 करोड़ रुपये
⇨ऊर्जा विभाग को 13484 करोड़ रुपये
राजस्व 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपया अनुमानित
वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में राजस्व 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपया अनुमानित है। पिछले वित्तीय वर्ष से यह 34 हजार करोड़ रुपया अधिक है। पंचायती राज निकाय के लिए 4012 करोड़ और नगर निकाय के लिए 2160 करोड़ रुपया प्रस्तावित है।
अनुसूचित जाति के लिए 19648 करोड़ रुपया
अनुसूचित जाति एवं जनजाति पर अलग से व्यय होगा ताकि उन्हें सीधा लाभ हो। अनुसूचित जाति के लिए 19648 करोड़ रुपया अनुसूचित जनजाति के लिए 1735 करोड़ का प्रावधान
केंद्र प्रायोजित स्कीम में लगभग 45 हजार करोड़ रुपया
1 लाख 38 हजार 515 करोड़ रुपये बिहार को केंद्र से टैक्स हिस्सेदारी के रूप में इस साल मिलने का अनुमान है। यह पिछले साल के 1.13 लाख करोड़ की तुलना में ज्यादा है। केंद्र प्रायोजित स्कीम में लगभग 45 हजार करोड़ रुपया आना है।
रोजगार संबंधित निवेश को बढ़ावा
हम राज्य को विश्वास के विभिन्न आयामों पर ले जाने को लेकर समर्पित है। हमारी सरकारी ने अनुशासित वित्तिय ढांचा को मजबूत किया है। राजस्व बचत बढ़कर 8 हजार 831.18 करोड़ किया है। राजकोषीय घाटा 3 प्रतिशत की निर्धारित सीमा के अंदर है। कई नीतियों को आसान और सहज बनाया गया है। रोजगार से संबंधित निवेश को प्रोत्साहन दिया गया है। रोजगार युक्त निवेश को बढ़ाया गया है।
बिहार बजट की मुख्य बातें -
⇨ राजकोषीय घाटा निर्धारित सीमा तीन फीसदी के अधीन है।
⇨ मौजूदा वर्ष से अगले साल का बजट 38 हजार करोड़ अधिक है।
⇨आर्थिक सेवा में 25 हजार 262 करोड़ रुपये का प्रस्ताव
⇨बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए एक हजार करोड़ तय किया गया है।
⇨सम्राट चौधरी ने पेश किया 3 लाख 17 हजार करोड़ का बजट
⇨2819 करोड़ रुपये का लोन चुकाएगी
⇨इसमें से 1600 करोड़ केंद्र को देना है

