BIG NEWS : केंद्र सरकार ने गैस सप्लाई को लेकर जारी किया नया आदेश, जानिये इस खबर में

Edited By:  |
big news big news

NEWS DESK : केंद्र सरकार ने मंगलवार को गैस सप्लाई को लेकर नया आदेश जारी कर दिया है. मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण गैस आपूर्ति में हो रही बाधओं को लेकर सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम(ईसीए) के तहत घरेलु रसोई गैस के लिए पाइपलाइन से आने वाली प्राकृतिक गैस,परिवहन के लिए एलपीजी और सीएनजी की निर्बाध आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

आदेश में कहा गया है कि केंद्र ने आकलन किया है कि मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के परिणामस्वरुप होर्मुज जलडमरुमध्य के माध्यम से एनएनजी के शिपमेंट में रुकावट पैदा हुई है और आपूर्तिकर्ताओं ने फोर्स मेज्योर का ऐलान किया है,जिसके तहत प्राकृतिक गैस को पहले प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में भेजा जाएगा.

केंद्र सरकार ने रिफाइनरियों और पेट्रोकेमिकल इकाइयों को एलपीजी का उत्पादन अधिकतम करने और प्रमुख हाइड्रोकार्बन स्ट्रीम को एलपीजी पूल में भेजने का निर्देश दिया है. एलपीजी सिलेंडर की 2 बुकिंग के बीच का अंतर 25 दिन कर दिया गया है. एलपीजी पर नए निर्देशों से जमाखोरी/कालाबाजारी पर लगाम लगेगी.

देश में नेचुरल गैस की उपलब्धता और सप्लाई को रेगुलेट किया जाएगा.घरों के लिए पाइप्ड नैचुरल गैस (PNG)को प्राथमिकता दी जाएगी. गाड़ियों के लिएCNGसप्लाई भी प्राथमिकता सूची में है. गैस का बराबर वितरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है. सप्लाई में कमी की स्थिति में सेक्टर के अनुसार प्राथमिकता तय होगी.सरकार का लक्ष्य—घरेलू उपभोक्ताओं और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को राहत देना है.

संजय कुमार की रिपोर्ट---