पटना:बिहार में आय से 201.97% अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में उत्पाद निरीक्षक अंकेश राज गोंड पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU)ने शिकंजा कसा है. ईओयू की टीम ने अंकेश के 5 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की. पटना,मुंगेर और सिवान के 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी हुई. छापे में करीब ₹80 लाख का तीन मंजिला मकान,3 भूखंड, Innova Crysta, Tata Altroz, Hyundai i10 समेत कई वाहनों के दस्तावेज मिले.
₹60 हजार नकद,8 बैंक खातों में करीब ₹54 लाख जमा,बैंक लॉकर और म्यूचुअल फंड निवेश का भी पता चला है. खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू हो गई है.
बीमा पॉलिसियां,महंगे निवेश और अन्य संपत्तियों की जांच जारी है.EOUने कहा कि आय से अधिक संपत्ति मिलने की पूरी संभावना है.
जानकारी के अनुसार आर्थिक अपराध इकाई थाना में जो प्राथमिकी दर्ज की गई उसमें बताया गया कि अंकेश गोंड के खिलाफ सत्यापन के दौरान 2 करोड़ 36 लाख 31 हजार रुपये आय से अधिक संपत्ति अर्जन करने का प्रथम दृष्ट्या सबूत पाया गया है. यह अंकेश कुमार के ज्ञात आय से201.97% अधिक है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच चल रही है. इसके बाद ही मामले में विस्तार से जानकारी दी जाएगी.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--
