BIG BREAKING : बिहार की पांचों राज्यसभा सीट पर NDA का दबदबा,महागठबंधन को लगा बड़ा झटका
पटना:बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए ने एक तरफा जीत दर्ज कर लिया है. एनडीए घटक दल ने सभी सीटों पर कब्जा जमा लिया है. राज्यसभा चुनाव में एनडीए के सभी उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए हैं.जबकि, एक बार फिर महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है. महागठबंधन के एक मात्र उम्मीदवार अमरेन्द्र सिंह धारी चुनाव हार गए. अमरेंद्र धारी सिंह को 37 वोट मिले हैं.
जानिए राज्यसभा चुनाव परिणाम में किसको कितने वोट मिले-
नितिन नवीन को 44 वोट मिले
नीतीश कुमार को 44 वोट मिले
रामनाथ ठाकुर को 42 वोट मिले
उपेंद्र कुशवाहा को -42 वोट मिले
शिवेश राम को 30 वोट मिले
बताए कि बिहार विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए सुबह 9 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई थी. इस दौरान एनडीए के सभी 202 विधायकों ने अपने वोट डाले, जबकि महागठबंधन के विधायकों की संख्या 37 पर ही थम गई थी. जिससे राजनीतिक गलियारों में पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा.
लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि राज्यसभा की पांचों सीट के लिए महागठबंधन के लोगों का षडयंत्र नाकाम रहा.अभी औपचारिक ऐलान बाकी है, एनडीए पूरी तरह से एकजुट होकर के पांचों सीट अपने खेमे में कर ली है.





