Hindi News / राज्यसभा चुनाव में टिकट बिक्री को लेकर विपक्ष पर ये क्या कह दिए...

जीतन राम मांझी का बड़ा बयान : राज्यसभा चुनाव में टिकट बिक्री को लेकर विपक्ष पर ये क्या कह दिए केंद्रीय मंत्री

Edited By:  |
jitan ram manjhi ka bdaa byan jitan ram manjhi ka bdaa byan

पटना:राज्यसभा चुनाव को लेकर जहां एक तरफ मतगणना शुरू हो गई है. वहीं, दूसरी तरफराजनीतिक गलियारों में पक्ष-विपक्ष के नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विपक्ष पर निशाना साधा है. मांझी ने अपने पोस्ट के जरिए विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि“जब पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तो माननीय विधायक फोन तो ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे.

जीतन राम मांझी नेसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए महागठबंधन नेताओं पर तंज कसा है. उन्होंनेपोस्ट में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और Indian National Congress को टैग किया. पोस्ट केअंत में लिखा है कि “जय NDA तय NDA”.

मांझी के इस बयान सेराजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है. राज्यसभा चुनाव को लेकरबिहार की सियासत में फिर बयानों के तीर चलने लगे है.