पटना : केंद्रीय मंत्री और एमपी के डीप्टी सीएम ने गुरुद्वारा में टेका मत्था, मांगा आशीर्वाद
पटना सिटी: राज्यसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के बाद मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे. दोनों चुनाव पर्यवेक्षकों नेगुरूघर में मत्था टेककर सिखों के गुरू का आशीर्वाद लिया.दोनों पर्यवेक्षकों ने गुरुद्वारे का लंगर भी चखा.
गुरुद्वारा पहुंचने पर दोनों नेताओं का स्वागत प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा और मीडिया प्रभारी प्रदीप काश ने पुष्प गुच्छ देकर किया.मीडिया कर्मी से बातचीत करते हुए विजय शर्मा और हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि हमें गुरुघर में दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. बिहार सहित देश की समृद्धि और विकास के लिए आशीर्वाद मांगा.
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ प्रदेश बीजेपी के संगठन प्रभारी भिखू भाई दलसानीया, पटना साहिब से विधायक रत्नेश कुशवाहा मौजूद रहे.
गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सह प्रबंधक कमिटी के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्खा, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया.





