Hindi News / सदन से विनियोग विधेयक पारित,1 लाख 58 हजार करोड़ के बजट की मांग...

झारखंड विधानसभा : सदन से विनियोग विधेयक पारित,1 लाख 58 हजार करोड़ के बजट की मांग स्वीकृत

Edited By:  |
jharkhand vidhansabha jharkhand vidhansabha

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में सदन की दूसरी पाली की कार्यवाही में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर नेविनियोग विधेयक को सदन के पटल पर रखा. 1 लाख 58 हजार करोड़ के बजट की मांग स्वीकृत की गई. सदन से विनियोग विधेयक पारित किया गया. वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्ताव सदन से पारित किया गया.

वहीं, सदन में विधायक जयराम महतो ने नए तरीके से सर्वे कर कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि स्थानीय नीति पर कई लोग भ्रम फैला रहे हैं कि अन्य लोगों को राज्य छोड़ कर जाना पड़ेगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है.

जयराम महतो ने आग्रह करते हुए कहा किसरकार को स्थानीय नीति के तरफ कदम बढ़ना चाहिए. जिस तरह महिला शिक्षकों को पड़ोसी जिला और गृह जिला में ट्रांसफर लेने की अनुमति दी गई है, उसी तरह से पुरुष शिक्षकों को जिनकी उम्र 50 साल है उन्हें भी यह सुविधा मिलनी चाहिए.

वहीं, सदन में विधायक अमित महतो ने बजट पर अपना पक्ष रखा. अमित महतो ने सरकार से आउटसोर्स से नियुक्ति नहींकरने का आग्रह किया.

विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा कि एक बार म्यूटेशन रिजेक्ट होने के बाद दोबारा आवेदन अप्लाई नहीं करने के विकल्प से अचल में भ्रष्टाचार चरम पर है.