Hindi News / पटना से गायब दो छात्राएं खगड़िया से बरामद, शादी का किया दावा

BIG NEWS : पटना से गायब दो छात्राएं खगड़िया से बरामद, शादी का किया दावा

Edited By:  |
big news big news

Patna : पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र से लापता हुईं दो स्कूली छात्राओं को पुलिस ने खगड़िया से सकुशल बरामद कर लिया है. दोनों छात्राएं7अगस्त को अपने घर से निकली थीं,जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला. परिजनों ने कोतवाली थाने में दोनों की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी थी. पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों की लोकेशन खगड़िया रेलवे स्टेशन के आसपास मिली. इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों को बरामद कर पटना लाया गया.

पुलिस की पूछताछ में दोनों छात्राओं ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि खगड़िया में एक मंदिर में उन्होंने आपस में शादी कर ली है और अब एक-दूसरे के साथ रहना चाहती हैं. दोनों ने परिजनों के साथ घर लौटने से भी इनकार कर दिया. बताया गया कि दोनों छात्राएं पटना के अदालतगंज इलाके की रहने वाली हैं और उनके घर आसपास ही हैं. दोनों पिछले करीब तीन वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थीं.

पुलिस के अनुसार,दोनों खगड़िया के एक होटल में भी रुकी थीं. उनके पास करीब3500रुपये थे,जो खर्च हो चुके थे. दोनों में एक छात्रा प्लस टू में पढ़ती है,जबकि दूसरी10वीं कक्षा की छात्रा है. खबर के मुताबिक प्लस टू की छात्रा बालिग है,जबकि10वीं में पढ़ने वाली छात्रा नाबालिग है.

कोतवाली पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर लिये हैं. मामले में उम्र और परिस्थितियों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--