BIHAR NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत बोधगया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
बोधगया: हर घर तिरंगा अभियान के तहत बोधगया में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. तिरंगा यात्रा बोधगया प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर ऐतिहासिक महाबोधि मंदिर तक पहुंची. यात्रा में एडीएम एमडी शफीक और बोधगया प्रखंड के बीडीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिकारी,कर्मचारी,स्कूली बच्चे और जनप्रतिनिधि शामिल हुए.
तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज नजर आया. भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा. यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का उत्साह देखने को मिला.
एडीएम एमडी शफीक और बीडीओ अजीत कुमार ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह यात्रा बोधगया प्रखंड कार्यालय से महाबोधि मंदिर तक निकाली गई है. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना,आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता का संदेश देना है.
तिरंगा यात्रा में प्रखंड कार्यालय के सभी पदाधिकारी और कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए.
बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट-





