BIG NEWS : बख्तियारपुर स्थित गंगा नदी में डूबी 4 बच्चियां, 3 का शव बरामद
बाढ़: बड़ी खबर बिहार के बाढ़ से है जहां बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानी सराय जहाज घाट पर सुबह गंगा स्नान के दौरान 7 बच्चियां डूबने लगी. इसमें 3 बच्चियों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया. वहीं 4 बच्चियां गंगा की धार में लापता हो गई. सुबह से ही स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम शव की खोजबीन में जुटी थी. काफी मशक्कत के बाद 3 बच्चियों का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर ली है.

घटना की सूचना पर बख्तियारपुर विधायक अरुण शाह पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी. पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता सरकार से दिलवाने का आश्वासन दिया.

वहीं विधायक प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां का एसडीएम फोन पर उनके साथ अभद्र तरीके से बात की और उनका फोन काट दिया जिसका उन्होंने जिलाधिकारी से भी शिकायत की. उन्होंने कहा कि उनकी कार्यशैली की जांच के लिए लिखेंगे.
बाढ़ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट--





