BIG NEWS : दानापुर में हॉस्टल की छत से गिरकर युवती की मौत, घटना से सनसनी

Edited By:  |
big news big news

दानापुर: इस वक्त की बड़ी खबर पटना के दानापुर से है जहां फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के एम्स गोलंबर के पास निजी हॉस्टल के छत से गिरकर युवती की मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी है.

हॉस्टल की छत से गिरने के बाद छात्रा को एम्स ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. वहीं मृत छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखा है. मृत युवती जानीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. पुलिस संदिग्ध मौत या अनहोनी हुई, इसकी जांच कर रही है.