रांची : वैज्ञानिक जीभी. के. सुब्रमण्यम ने हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार भेंट, कैंसर उपचार मशीन की दी जानकारी
रांची:मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय मेंहेमन्त सोरेन से आज वरिष्ठ वैज्ञानिक जीभी. के. सुब्रमण्यम ने शिष्टाचार भेंट की. उन्होंने स्वनिर्मित अत्याधुनिक कैंसर उपचार मशीन की विस्तृत जानकारी हेमंत सोरेन को दी. उन्होंने बताया कि यह स्वदेशी तकनीक से निर्मित कैंसर उपचार मशीन है. आज देश-विदेश में इसका इस्तेमाल हो रहा है. इस मशीन से कैंसर जैसी बीमारी का उपचार काफी कारगर साबित हो रहा है.
सीएम ने कीसराहना
मुख्यमंत्री ने इस मशीन को बनाने के लिए वैज्ञानिक सुब्रमण्यम की सराहना की. उन्होंने कहा कि कैन्सर रोगियों के लिए यह मशीन किसी वरदान से कम नहीं है. इससे कैंसर जैसे असाध्य रोग का सफल इलाज संभव हो सकेगा.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाये जा रहे हैं. अस्पतालों में जांच और इलाज की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है. आगे उन्होंने कहा कि कैंसर मरीजों की बढ़ती संख्या काफी चिंतित करने वाला है. कैंसर रोग से पीड़ित लोगों को अपने ही राज्य के अस्पतालों में उपचार की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार हर कदम उठाने को तैयार है.
देश-विदेश के अस्पतालों में हो रहाउपयोग
वरिष्ठ वैज्ञानिक जीभी. के. सुब्रमण्यम पनाशिया लिमिटेड, बेंगलुरु के प्रबंध निदेशक हैं. वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत एपीजे अब्दुल कलाम के भी सहयोगी रह चुके हैं. उन्होंने उनके साथ मिलकर कई अनुसंधान एवं शोध कार्य भी किए हैं. सुब्रमण्यम द्वारा निर्मित कैंसर उपचार मशीन आज देश-विदेश के बड़े अस्पतालों में कैंसर के उपचार में उपयोग हो रहा है. इस मौके पर विधायक राजेश कच्छप भी मौजूद रहे.





