BIG BREAKING : CBSE 12 वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, इस लिंक पर देखें रिजल्ट
NEWS DESK : Central Board of Secondary Educationने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट जारी होते ही देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है. छात्र अब अपना परिणाम ऑनलाइन माध्यम से आसानी से देख सकते हैं.
सीबीएसई ने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइटcbseresults.nic.inपर जारी किया है. इसके अलावा छात्रDigiLockerऔरUMANG Appके जरिए भी अपनी मार्कशीट और प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर,स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी. लॉगिन करने के बाद छात्र अपनी विषयवार अंकतालिका स्क्रीन पर देख सकेंगे. सीबीएसई ने इस बार डिजिटल मार्कशीट और डिजिटल सर्टिफिकेट की सुविधा भी उपलब्ध कराई है,जिससे छात्रों को दस्तावेज सुरक्षित रखने में आसानी होगी.
रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखा गया,जिसके कारण कई छात्रों को सर्वर स्लो की समस्या का सामना करना पड़ा. हालांकि बोर्ड ने छात्रों से धैर्य बनाए रखने और केवल आधिकारिक वेबसाइटों का उपयोग करने की अपील की है.
देशभर के स्कूलों में रिजल्ट को लेकर खुशी का माहौल है. कई छात्र अपने प्रदर्शन से उत्साहित नजर आए,जबकि कुछ छात्र आगे की पढ़ाई और कैरियर की तैयारी में जुट गए हैं. बोर्ड ने कहा है कि यदि किसी छात्र को अंक से संबंधित शिकायत हो तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकता है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-





