पाकुड़: शहर के बड़ी अलिगंज के किताझोर मोहल्ले में हत्या की बड़ी वारदात सामने आई है. कलयुगी बेटे ने नशे में धुत होकर पिता को मौत के घाट उतार दिया. गुस्से में आकर बेटे ने हसुआ से पिता को मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.मामले की तफ्तीश जारी है.

जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त देर रात पिता और बेटे घर में ही थे, जहां उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद इस हद तक बढ़ गया कि बेटे अनुप सरदार ने अपने पिता दिवाकर सरकार पर हसुआ से प्रहार कर दिया, जिससे मौके पर ही पिता की मौत हो गई. परिवार वालों ने आरोपी पर अनूप सरदार पर शराब पीकर पहले भी मारपीट करने का आरोप लगाया है.