Hindi News / बिहार के तीन मंत्रियों ने एक ही गाड़ी से महुआ जाकर पेश की...

PM मोदी की 'ईंधन संरक्षण' अपील का बड़ा असर : बिहार के तीन मंत्रियों ने एक ही गाड़ी से महुआ जाकर पेश की सादगी की मिसाल

Edited By:  |
pm modi ki 'indhan sanrakshan' apeal ka bada asar pm modi ki 'indhan sanrakshan' apeal ka bada asar

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा11मई2026को वैश्विक ऊर्जा संकट और वेस्ट एशिया के तनाव के बीच "ईंधन संरक्षण" (Fuel Conservation)की अपील का बिहार में प्रभावी असर देखा जा रहा है. प्रधानमंत्री के आह्वान का सम्मान करते हुए बिहार सरकार के तीन प्रमुख मंत्रियों ने बुधवार को महुआ में आयोजित कार्यक्रम में एक ही वाहन से शामिल होकर देश के प्रति अपनी एकजुटता और संसाधनों की बचत का संदेश दिया.

महुआ (वैशाली) में आयोजित कार्यक्रम में ) संजय सिंह (मंत्री,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग -PHED)संजय पासवान (मंत्री,गन्ना उद्योग विभाग), और लखेंद्र पासवान जी (मंत्री,अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग) ने अलग-अलग काफिले के बजाय एक ही सरकारी गाड़ी में सवार होकर यात्रा की.

विज्ञप्ति के मुख्य बिंदु:

संसाधन संरक्षण: प्रधानमंत्री के पेट्रोल-डीजल बचाने और विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने के संदेश को आगे बढ़ाते हुए तीनों मंत्रियों ने यह कदम उठाया.

सामूहिक पहल: मंत्रियों ने अपनी विभागीय गरिमा और प्रोटोकॉल से ऊपर उठकर'कार पूलिंग'के जरिए जनता के बीच एक सकारात्मक उदाहरण पेश किया.

मितव्ययिता का संदेश: इस पहल का उद्देश्य सरकारी खर्च में कटौती करना और आम जनता को भी ईंधन बचाने के लिए प्रेरित करना है.

मंत्रियों का संयुक्त बयान:

महुआ प्रस्थान के समय मंत्रियों ने साझा रूप से कहा:

"प्रधानमंत्री जी ने देशहित में ईंधन के संयमपूर्ण उपयोग की जो अपील की है,उसे लागू करना हम सभी का कर्तव्य है. आज हम तीनों मंत्रियों ने एक ही गाड़ी से महुआ जाने का निर्णय लिया है ताकि देश के विदेशी मुद्रा भंडार और ऊर्जा संसाधनों की बचत में हम अपना छोटा सा योगदान दे सकें. बिहार सरकार प्रधानमंत्री के'ईंधन संरक्षण'मिशन के साथ मजबूती से खड़ी है."

बिहार सरकार के इन मंत्रियों की इस अनूठी पहल की चौतरफा प्रशंसा हो रही है. इस कदम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सत्ता के गलियारों से निकला यह संदेश आम नागरिक को भी ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक करेगा.