माधव लाल सिंह के निधन पर शोक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख,राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने का निर्देश
रांची:झारखंड के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने दिवंगत आत्मा को शत-शत नमन किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि माधव बाबू ने लंबे समय तक जनसेवा और सामाजिक जीवन में जो योगदान दिया, उसे सदैव याद रखा जाएगा. सीएम ने कहा कि उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने मरांग बुरु से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह दुख सहने की शक्ति दें.
हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. सीएम ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर जानकारी साझा की है.
गोमिया के पूर्व विधायक और एकीकृत बिहार एवं झारखंड सरकार में मंत्री रह चुके माधव लाल सिंह का बुधवार को रांची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है.





