Hindi News / पटना में निगरानी टीम ने सामयगढ़ थाना के थानाध्यक्ष को 27 हजार रुपये...

BIG BREAKING : पटना में निगरानी टीम ने सामयगढ़ थाना के थानाध्यक्ष को 27 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना :बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सामयगढ़ थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक सौरभ कुमार को27,000रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.

पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सामयगढ़ थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक सौरभ कुमार को27,000रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस के अनुसारशिकायत मिली थी कि क्षेत्र मेंJCBचलाने के एवज में साप्ताहिक रिश्वत की मांग की जा रही थी. शिकायत के सत्यापन में आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी की विशेष टीम ने20जुलाई को जाल बिछाकर आरोपी थाना प्रभारी को थाना परिसर से ही 27 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा है. गिरफ्तार अधिकारी से पूछताछ के बाद उन्हें विशेष निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा. मामले में आगे की जांच जारी है.

विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार,वर्ष2026में यह भ्रष्टाचार का85वां मामला और79वीं ट्रैप कार्रवाई है. अब तक79आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है तथा कुल29,14,800रुपये रिश्वत की राशि बरामद की गई है.

पटना से विवेक कुमार रॉय की रिपोर्ट--