BIHAR NEWS : सीवान में नीलकंठ लंग्स एंड हार्ट हॉस्पिटल का शुभारंभ,हृदय और छाती से जुड़ी बीमारियों का होगा इलाज उपलब्ध
सीवान : बिहार के सीवानवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है. शहर में नीलकंठ लंग्स एंड हार्ट हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया, जहां अब हृदय और छाती से जुड़ी बीमारियों का आधुनिक इलाज उपलब्ध होगा.
सीवान शहर में नीलकंठ लंस एंड हार्ट हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन कचनार के पूर्व प्रमुख जगनारायण सिंह और समाजसेवी रमेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में पटना से आए प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मुकुल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. उद्घाटन के बाद अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया गया और उपस्थित अतिथियों ने अस्पताल की सुविधाओं की सराहना की. अस्पताल प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
अस्पताल के डॉक्टर राजन कुमार ने बताया कि यहां हृदय और छाती से संबंधित सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज के साथ-साथ कम से कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि सीवान और आसपास के लोगों को बड़े शहरों का रुख न करना पड़े. नीलकंठ लंस एंड हार्ट हॉस्पिटल के शुरू होने से सीवान और आसपास के लोगों को अब हृदय एवं छाती संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है.
सीवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट--





