Hindi News / दरभंगा में पीजी की छात्रा ने हॉस्टल में की सुसाइड, जांच में जुटी...

BIG NEWS : दरभंगा में पीजी की छात्रा ने हॉस्टल में की सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

Edited By:  |
Reported By:
big news big news

दरभंगा: बड़ी खबर दरभंगा से है जहां शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में एलएनएमयू की23वर्षीय पीजी की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि पटना से डायल-112पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई. छात्रा के कान में हेडफोन लगा था और सामने मोबाइल रखा था,जिससे वीडियो कॉल चलने की आशंका जताई जा रही है. वहीं एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए,जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. मृतका निधि कुमारी मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी.

मामले में विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है,लेकिन मोबाइल समेत सभी डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी.