BIG BREAKING : पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरु

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां सिविल कोर्ट पटना को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस बात की सूचना मिलते ही पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. धमकी मिलते ही प्रशासन ने तत्काल सिविल कोर्ट कैंपस को खाली कराने का आदेश जारी कर दिया.

प्रशासन की ओर से जिला अधिवक्ता संघ, पटना के सभी विद्वान सदस्यगण, वकीलों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से परिसर को अविलंब खाली करने की अपील की गई. सुरक्षा को देखते हुए कोर्ट परिसर में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

इसकी सूचना मिलते ही पटना पुलिस,बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंची और पूरे कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया. कोर्ट के हर भवन,कक्ष और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच की जा रही है.

एहतियातन सभी अदालतों की कार्यवाही रोक दी गई है और कोर्ट परिसर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. प्रवेश और निकास बिन्दुओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है,जांच पूरी होने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां धमकी की सत्यता और स्रोत की जांच में जुटी हुई है.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--