Hindi News / औरंगाबाद कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा तफरी, कोर्ट...

BIG NEWS : औरंगाबाद कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा तफरी, कोर्ट परिसर को कराया गया खाली

Edited By:  |
big news big news

औरंगाबाद: बड़ी खबरऔरंगाबाद से है जहां व्यवहार न्यायालय परिसर में बम होने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई. जिला जज के आधिकारिक ईमेल पर धमकी भरा संदेश आने के बाद तत्काल सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्ट परिसर को खाली कराया गया है. इस मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता पहुंची.

जांच के बाद प्रधान जिला जज ने मीडिया को पूरी जानकारी दी. व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में बम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया.

सूचना के बाद एहतियातन न्यायालय परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं,कर्मचारियों और आम लोगों को बाहर निकाल दिया गया है.

नगर थाना सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. बम निरोधक दस्ता द्वारा पूरे परिसर की सघन जांच की गई.

पुलिस जांच के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए पूरे मामले की जानकारी दी. “न्यायालय परिसर की सुरक्षा सर्वोपरि है. सूचना मिलते ही एहतियातन कोर्ट खाली कराया गया है और पुलिस द्वारा पूरी जांच कराई गई.

पुलिस और जिला प्रशासन की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया. प्रधान जिला जज के बयान के बाद कोर्ट परिसर में स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

औरंगाबाद से मंटू कुमार की रिपोर्ट--