हाजीपुर : नारी शक्ति की प्रतीक बन चुकी वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह की जनता दरबार में सोमवार को एक माँ अपने पुत्र को अन्नप्राशन के लिए गोद में लेकर पहुंची थी. डीएम ने मासूम बच्चे का अन्नप्राशन कराया.
अक्सर जनता दरबार में ऐसा देखा जाता है कि लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुँचते हैं. मगर वैशाली डीएम के जनत दरबार में एक माँ ने कोई आवेदन लेकर नहीं बल्कि खीर से भरा एक कटोरा लेकर पहुंची थी. यह कहने कि उसके पुत्र को अन्नप्राशन करा दें. एक माँ की इच्छा को देख डीएम वर्षा सिंह ने जनत दरबार को कुछ देर के लिए रोक दिया और बच्चे को अन्नप्राशन कराने लगे. डीएम ने एक माँ की इच्छा की पूर्ति ही नहीं की बल्कि बच्चे को गोद में लेकर जिलाधिकारी की कुर्सी पर भी बैठाई. इस दौरन डीएम वर्षा सिंह काफी खुश नजर आई. सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सोमबार और शुक्रवार को जनता दरबार लगाया जा रहा है.
हाजीपुर से पंकज चौहान की रिपोर्ट--
