Hindi News / पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहुंचे पटना, पटना सिटी गुरुद्वारा में अपने...

BIG BREAKING : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहुंचे पटना, पटना सिटी गुरुद्वारा में अपने परिवार के साथ टेका माथा

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानसोमवार को अपने परिवार के साथ पटना पहुंचे. पटना सिटी स्थित गुरुद्वारा में वो अपने परिवार के साथ माथा टेका. पंजाब में धार्मिक स्थलों की रक्षा के लिए बनाए गए विशेष कानून को सफल बनाने की कामना के लिए माथा टेकने के लिए वो गुरुद्वारा पहुंचे हैं.

आम आदमी पार्टी के 7 सांसद भाजपा के साथ चले जाने पर पंजाब के सीएम ने कहा मैंने राष्ट्रपति के साथ मीटिंग की है. लोकतंत्र की हत्या है. पंजाब में बीजेपी के 117 में से 2 एमएलए अच्छे हैं. उनके राज्यसभा सांसद हैं. यह कैसे हो सकता है. बीजेपी को दूसरे के पार्टी के एमएलए खरीदने का पार्टी तोड़ने का धंधा छोड़कर देश के विकास की तरफ ध्यान देना चाहिए.

बिहार और बंगाल में एसआईआर के बाद पंजाब में sir होने पर उन्होंने कहा सही वोटों का नाम काटने का जो काम किया जाएगा वह पंजाब में वो नहीं होने देंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पेट्रोल और सोने का उपयोग की खपत देशवासी कम करें, इस पर उन्होंने कहा प्रधानमंत्री को यह देश को बताना चाहिए कि हमारा सोने का और पेट्रोल डीजल का स्टॉक कितना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में अन डिक्लेअर लॉकडाउन लगा दिया है. प्रधानमंत्री लोगों को बोल रहे हैं विदेश यात्रा न करें और खुद विदेश यात्रा पर निकल गये. लोगों को घर से वर्क फ्रॉम होम करने की बात कह रहे हैं. यह बहुत लंबा लॉकडाउन लगाने की बात है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं माय फ्रेंड डोनाल्ड ट्रंप तो अपने फ्रेंड से पूछ कर बताएं अपने देश के लोगों को कि हमारे देश की आर्थिक स्थिति कैसी है और विदेश नीति क्या है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महंगाई को रोकने में असमर्थ हैं. चुनाव के समय महंगाई को रोकने का काम किया गया था. चुनाव खत्म होने के साथ ही पेट्रोल डीजल के दाम में वृद्धि हो गई है और महंगाई बढ़ेगी और यह काम लोगों को जंग के नाम पर बात कह कर किया जा रहा है.

पटना से अंकित कुमार की रिपोर्ट--