Hindi News / बिहार में युवाओं के लिए सुनहरा मौका, सरकारी नौकरियों में बंपर बहाली

GOOD NEWS : बिहार में युवाओं के लिए सुनहरा मौका, सरकारी नौकरियों में बंपर बहाली

Edited By:  |
good news good news

पटना: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है. राज्य और केंद्र से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों ने कुल 14 हजार 101 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) और रेलवे की ओर से अलग-अलग परीक्षाओं के माध्यम से नियुक्तियां की जाएंगी. इस बड़ी भर्ती प्रक्रिया से युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

रेलवे विभाग में सबसे ज्यादा भर्ती

सबसे ज्यादा भर्ती रेलवे विभाग में निकाली गई है. रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट यानी ALP के 11 हजार 127 पदों पर आवेदन मांगे हैं. इसके अलावा रेलवे अप्रेंटिस के 1644 पदों पर भी बहाली होगी. वहीं बिहार लोक सेवा आयोग की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए 1186 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. BPSSC की ओर से अधिनायक अनुदेशक के 122 पदों और सहायक अवर निरीक्षक तकनीकी के 22 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है.

छात्र-छात्राओं में जगी नई उम्मीदें

सरकारी नौकरी की इस बड़ी घोषणा के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं में नई उम्मीद जगी है. कई अभ्यर्थी लंबे समय से भर्ती विज्ञापन का इंतजार कर रहे थे. अब विभिन्न विभागों में एक साथ निकली बहाली ने युवाओं को बड़ा अवसर दिया है.

अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन की अपील

आयोगों ने अभ्यर्थियों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है. आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी संबंधित विभागों की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। बिहार में रोजगार को लेकर यह बड़ी पहल मानी जा रही है.