Hindi News / जमशेदपुर में केरुवाडुंगरी पंचायत के मुखिया ने दीपिका पाण्डेय सिंह से की सड़क...

जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान : जमशेदपुर में केरुवाडुंगरी पंचायत के मुखिया ने दीपिका पाण्डेय सिंह से की सड़क निर्माण की मांग

Edited By:  |
jarjar sadak se gramin pareshan jarjar sadak se gramin pareshan

जमशेदपुर: शहर के केरुवाडुंगरी पंचायत के मुखिया कान्हू मुर्मू ने जर्जर सड़क की हालत को लेकर ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह से मुलाकात की. पंचायत में जितनी भी सड़कें हैं, उनकी खराब स्थिति की जानकारी दी. मुखिया ने बताया कि बारिश के मौसम में इन सड़कों पर आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है.

मुखिया कान्हू मुर्मू ने पत्रकारों से बातचीत को बताया की हमारी पंचायत की सड़कें पूरी तरह से खराब और जर्जर हो चुकी हैं. बच्चों की पढ़ाई, मरीजों को अस्पताल ले जाने और रोजगार के लिए बाहर जाने में बहुत दिक्कत हो रही है. उन्होंने मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह को सारी स्थिति से अवगत कराया, उम्मीद है जल्द ही ठीक हो जाएगी. मुखिया ने मंत्री से शीघ्र इन सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों के निर्माण की मांग की है.

मंत्री दीपिका पाण्डेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

गांव की महिलाओं का कहना है कि खराब सड़क के कारण आए दिन काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,लेकिन किसी प्रतिनिधि का ध्यान तक नहीं पड़ता है.