BIG BREAKING : पटना में NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने शुरु की जांच

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना:राजधानीपटना में नीट छात्रा की मौत का मामला अब सीबीआई ने अपने हाथ में ले लिया है. सीबीआई ने इसे स्पेशल केस के रुप में दर्ज किया है. इस केस का नंबर 7S/26 रखा गया है. सीबीआई की ओर से केस टेकओवर किए जाने के साथ ही जांच की प्रक्रिया तेज हो गई है. सीबीआई की टीम जांच की फाइल लेकर दिल्ली पहुंची.

नीट छात्रा मामले की सीबीआई जांच की मांग लगातार उठ रही थी. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से सीबीआई जांच का आग्रह किया. इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी थी. राज्य सरकार के अनुरोध को मंजूरी मिलने के बाद सीबीआई ने केस टेकओवर कर लिया है.

मामले में एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया था कि घटना की जानकारी सबसे पहले पीड़िता के परिवार को दी गई थी. उन्होंने कहा था कि छात्रा के साथ यौन हिंसा की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था. परिवार ने पुलिस को छात्रा के 5 कपड़े सौंपे थे. जांच के दौरान एक कपड़े से स्पर्म मिलने की पुष्टि हुई थी. हालांकि परिवार शुरुआत में केस दर्ज कराने के लिए तैयार नहीं था.