BIG BREAKING : राज्यसभा सांसद आदित्य साहू बने झारखंड भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया नियुक्त
रांची : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को भाजपा झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. आदित्य साहू को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति रवीन्द्र कुमार राय के स्थान पर की गई है. पार्टी के मुख्यालय प्रभारी अरुण कुमार ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश पर ये संगठनात्मक नियुक्ति की गई है.
ये नियुक्ति रवीन्द्र कुमार राय की जगह की गई है और यह तत्काल प्रभाव से लागू होगी. इस नई जिम्मेदारी के साथ आदित्य साहू पर पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने का दायित्व रहेगा. आगामी चुनावों के मद्देनजर यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
पार्टी के अनुसार सगठन को और अधिक सक्रिय करने के उद्देश्य से आदित्य साहू को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. वो राज्यसभा सदस्य होने के साथ-साथ संगठनात्मक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं.