BIG BREAKING : बिहार कैडर के दो IPS अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी, अशोक मिश्रा और के. रामदास CBI में देंगे योगदान

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना : बिहार कैडर के 2 आईपीएस ऑफिसर , अशोक मिश्रा और के. रामदास अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दी है. दोनों की तैनाती Central Bureau of Investigation यानी सीबीआई में होगी. पांच साल की प्रतिनियुक्ति या अगले आदेश तक कार्यकाल रहेगा. बिहार सरकार से तीन हफ्ते में रिलीव करने का कहा गया है.

बिहार पुलिस महकमे में यह गंभीर सवाल उठ रहा है कि आखिर राज्य के इतने काबिल आईपीएस अधिकारी राज्य छोड़कर केंद्र में क्यों जाना चाहते हैं. आंकड़ों के अनुसार पिछले दिनों एक दर्जन से अधिक बेहतर काम करने वाले आईपीएस अधिकारी पहले ही केंद्रीय सेवा में जा चुके हैं. वर्तमान में भी पी. कन्नन,राकेश राठी और जितेंद्र कुमार जैसे कई बड़े नाम केंद्र जाने की लाइन में लगे हुए हैं.

बिहार में आईपीएस अधिकारियों के लिए अपनी सेवाएं देना अब पहले जैसा नहीं माना जा रहा है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--