छोटू सिंह ने CM नीतीश को दिया सोमनाथ का प्रसाद : भगवान महादेव से की मुख्यमंत्री समेत देश-प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना

Edited By:  |
chhotu singh ne cm nitish ko diya somnath ka prasad chhotu singh ne cm nitish ko diya somnath ka prasad

पटना :बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार उर्फ़ छोटू सिंह ने अपने परिवार सहित हाल ही में भारत की आस्था,श्रद्धा एवं सनातन संस्कृति के प्रतीक सोमनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन किया.

इस अवसर पर उन्होंने भगवान महादेव से प्रदेश के यशस्वी नेतृत्वकर्ता नीतीश कुमार जी एवं समस्त देश-प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य,समृद्धि तथा एक सशक्त एवं शक्तिशाली भारत के निर्माण हेतु ऊर्जा प्रदान करने की प्रार्थना की.

पटना आगमन के बाद गुरुवार को उन्होंने बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से शिष्टाचार भेंट की और सोमनाथ धाम का प्रसाद समर्पित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.

छोटू सिंह ने कहा कि भगवान महादेव की कृपा से बिहार निरंतर विकास एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे—यही उनकी कामना है.