BIG BREAKING : बाँकीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा ने किया ऐलान, अभिषेक कुमार होंगे एनडीए प्रत्याशी
Edited By:
|
Updated :07 Jul, 2026, 06:00 PM(IST)
पटना : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है. भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की हाई-प्रोफाइल बाँकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अभिषेक कुमार को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है.
बीजेपी ने बाँकीपुर सीट से अभिषेक कुमार के नाम का ऐलान किया है. 9 जुलाई को एनडीए उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन के दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे. बाँकीपुर सीट को बिहार की सबसे प्रतिष्ठित और हाई-प्रोफाइल सीटों में माना जाता है. उम्मीदवार घोषित होने के साथ ही बाँकीपुर का चुनावी मुकाबला तेज हो गया है. अब सभी की नजर 9 जुलाई के नामांकन और चुनाव प्रचार पर रहेगी.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट—





