हाजीपुर में विजिलेंस टीम की कार्रवाई : क्लर्क सुमन कुमार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार,2 हजार रिश्वत लेते दबोचे गए
Edited By:
|
Updated :07 Jul, 2026, 05:35 PM(IST)
हाजीपुर:विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को हाजीपुर अनुमंडल आपूर्ति कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी बाबू को घूस लेते दबोच लिया है. विजिलेंस टीम ने क्लर्क सुमन कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार, लालगंज के जनवितरण दुकानदार किशन कुमार से काम के बदले हाजीपुर अनुमंडल आपूर्ति कार्यालय के क्लर्क सुमन कुमार ने 2 हजार रुपये की मांग की थी. शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया. जैसे ही क्लर्क सुमन कुमार ने दुकानदार से 2 हजार रुपये घूस लिए, विजिलेंस की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी क्लर्क को अपने साथ ले गई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.





