भोजपुरी क्वीन का न्यू सॉन्ग VIRAL : अक्षरा सिंह ने बताया 'प्यार एक धोखा है', GIRLS को किया आगाह

Edited By:  |
BHOJPURI QUEEN AKSHARA SINGH KA NEW SONG PYAR EK DHOKHA HAI VIRAL BHOJPURI QUEEN AKSHARA SINGH KA NEW SONG PYAR EK DHOKHA HAI VIRAL

DESK : मदहोश आवाज और स्वैग से लोगों के दिलों में राज करने वाली भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह का नया रैप सॉन्ग "प्यार एक धोखा रिलीज के साथ वायरल हो गया है। इस गाने में अक्षरा सिंह ने आज के दौर में प्यार के नाम पर हो रहे धोखे से लड़कियों को आगाह किया है। इस गाने में अक्षरा सिंह का स्वैग खूब देखने को मिल रहा है। इस पूरे म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह बैकग्राउंड डांसर के साथ रैप करती नजर आई हैं, जो उनके फैंस और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को पसंद भी आ रहा है।


भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह का यह रैप सॉन्ग पिंकी म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। इस गाने के व्यूज का मीटर तेजी से आगे भी बढ़ रहा है। उधर अक्षरा ने इस गाने के प्रमोशन के लिए अपने इंस्टाग्राम में अकाउंट पर एक बिल भी शेयर किया है और उसमें लिखा है कि "अभी गौर फरमाने का लड़कियों...." अक्षरा सिंह कहती है कि आज के समय में प्यार के नाम पर धोखा का प्रचलन खूब देखने को मिल रहा है। प्रेम में लोभ लालच नहीं होता यह सिर्फ एक प्योर इमोशन होता है। लेकिन आजकल प्यार के नाम पर आकर्षण से प्रलोभन तक का प्रपंच रच कर लोग एक दूसरे को धोखा दे रहे हैं। मैंने इसी चीज को अपने इस रैप सॉन्ग में उकेरा है और लड़कियों को आगाह किया है कि इन सब चक्कर में ना पड़े।

उन्होंने यह भी कहा कि यह गाना मस्ती भरा है लेकिन एक संदेश भी युवाओं को देती है। मुझे लगता है कि यह उन्हें बेहद पसंद भी आने वाली है। आपको बता दें कि अक्षरा ऐसे सोशल इश्यूज पर पहले भी गाने लेकर आती रही हैं। उसी कड़ी में उनका यह नया स्पेशल गाना उनके फैंस और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को इतना पसंद आ रहे हैं कि वे अब इस पेरिल्स भी बनाने लगे हैं।

वैसे हम आपको बता दें कि अक्षरा सिंह के इस नए रैप नंबर "प्यार एक धोखा है" का लिरिक्स यादव राज ने तैयार किया है। म्यूजिक विकी बॉक्स का है और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कंपोजर खुशबू तिवारी हैं और निर्देशक रवि पंडित हैं।


Copy