'भगवामय' हुए आरसीपी सिंह : बीजेपी में शामिल होने का दिया संकेत, सवाल पर साधी चुप्पी
                                                        Edited By:
                                                        
                                                         |
                                                        
                                                Updated :16 Aug, 2022, 05:21 PM(IST)
                                                        
                                                                Reported By:
                                                                
                                                        
                                                    नालंदा : खबर है नालंदा से जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का सिलाव पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा भगवा वस्त्र प्रदान किया गया। वहीँ आरसीपी सिंह ने कहा की हमारे साथी की माता जी का निधन हो गया है। उनके परिवार को ही सांत्वना देने जा रहे हैं।
इस दौरान राजनीति से जुड़े किसी भी सवाल पर आरसीपी सिंह ने कुछ भी कहने से साफ़ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कार्यकर्त्ता से ही संगठन बनता है इसी लिए वो हमेशा कार्यकर्त्ता के साथ रहते है। मौके पर मौजूद बीजेपी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह ने कहा की आरसीपी सिंह का बीजेपी में आने का संकेत है। यही कारण है कि बीजेपी के कार्यकर्ता से मिलने आए है। उन्होंने कहा की आरसीपी सिंह के बीजेपी में आने से पार्टी और भी मजबूत हो जाएगी।
                                




