बजट सत्र : कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने उठाया आदिवासी अधिकारों का मुद्दा और किसानों को मुआवजा देने की मांग

Edited By:  |
budget satra budget satra

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के शून्यकाल में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने सदन में जल, जंगल, जमीन और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों के अधिकारों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया. उन्होंने कहा कि वर्षों पुरानी पेसा कानून नियमावली को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है, लेकिन अधिकारों के प्रभावी निपटारे के लिए विलेज नोट की आवश्यकता है. वर्तमान समय में दस्तावेजों की सुव्यवस्थित रख-रखाव जरूरी है. विधायक ने सरकार से ऑनलाइन दस्तावेजीकरण की व्यवस्था लागू करने की मांग की है.

विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ीने टीटांगर प्रखंड में अज्ञात बीमारी से हुई पशुओं की मौत का मामला भी सदन में उठाया. उन्होंने कहा कि किसानों की आजीविका का मुख्य साधन हल और बैल हैं, जो उनके लिए एटीएम की तरह काम करते हैं. बैलों की मौत से किसानों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गयी है. उन्होंने प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है. इस पर पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने उचित मुआवजा देने पर सकारात्मक जवाब दिया.