BIHAR NEWS : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र पिपरा कोठी का किया निरीक्षण

Edited By:  |
bihar news bihar news

मोतिहारी: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह गुरुवार को पूर्वी चंपारण दौरे के क्रम में केंद्रीय कृषि विज्ञान केंद्र पिपरा कोठी का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान बीजेपी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. केंद्र का निरीक्षण करते हुए उन्होंने एग्रीकल्चर का क्लास कर रहे छात्र छात्राओं के क्लास हॉल में पहुंचे और युवाओं को कौशल विकास एवंMSMEकी जानकरी दी.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज के समय में जनसंख्या के अनुसार जमीन घट रहा है. इसलिए किसानों को हॉर्टीकल्चर और फौरेस्टि को बढ़ावा देना चाहिए. क्योंकि सरकार का लक्ष्य है कि पर एकड़ किसानों को 2 लाख से लेकर 5 लाख तक आमदनी बढे. इसके साथ ही युवाओं कोMSMEसे जोड़ने का टिप्स दी गई.

मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट--