निकाय चुनाव-2026 : सिमडेगा निर्वाचन पदाधिकारी ने प्राथमिकता के आधार पर मतदान कराने का दिया निर्देश

Edited By:  |
nagarpalika chunaw-2026 nagarpalika chunaw-2026

सिमडेगा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में नगरपालिका आम चुनाव-2026 शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है. चुनाव के सफल संचालन को लेकर बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों की बैठक हुई. बैठक में मतदान से पूर्व और मतदान दिवस पर बीएलओ की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी को अपने दायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वाहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

उपायुक्त ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टी को हरसंभव सहयोग दिया जाए और न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित रहे. मतदान केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, छाया, महिला एवं पुरुष शौचालय, दिव्यांगजनों के लिए रैम्प, प्रकाश व्यवस्था, हेल्प डेस्क, सूचना पट्ट एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहेने की बात कही.

दिव्यांग मतदाता, गर्भवती महिला, बुजुर्ग एवं वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर मतदान कराने का निर्देश दिया गया. किसी समस्या की स्थिति होने पर तत्काल प्रखंड विकास पदाधिकारी को सूचित करने को कहा गया. मतदाता पर्ची का शत-प्रतिशत वितरण संबंधित परिवार को ही करने और थोक वितरण से बचने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार महतो सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.