बुलडोजर एक्शन : टाटानगर रेलवे स्टेशन से खासम्हल मुख्य मार्ग तक हटा अतिक्रमण, 24 से अधिक दुकानें ध्वस्त

Edited By:  |
bulldozer action bulldozer action

जमशेदपुर:टाटानगर रेलवे स्टेशन सेखासम्हल मुख्य मार्ग तक गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की. पुलिस और रेल पथ निरीक्षक की निगरानी में आरपीएफ की टीम ने अवैध रूप से बनी दुकानों को हटाया. इस दौरान गोलपहाड़ी क्षेत्र सहित छोटे-बड़े करीब 24 से अधिक दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया.

बुलडोजर एक्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही, ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो सके. गौरतलब है कि इससे एक दिन पूर्व बुधवार को आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने माइकिंग कर दुकानदारों को हटाने की सूचना दे दी थी. बावजूद, इसके कई दुकानदारों ने दुकाने नहीं हटाई. जिसके बाद गुरुवार को बुलडोजर कार्रवाई की गई.