BHAGALPUR : नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल एकबार फिर विवादित बयान देने की वजह से सुर्खियों में हैं। इसबार उन्होंने अपनी ही पार्टी यानी जेडीयू के सांसद अजय मंडल और अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुलो मंडल पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है।

फिर सुर्खियों में जेडीयू विधायक गोपाल मंडल

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने भागलपुर सांसद को 'काला नाग' कहा है क्योंकि उनका रंग सांवला है। विधायक जी यहीं नहीं रुके, उन्होंने बुलो मंडल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कमीना तक कह दिया है।

कहा : 'सांसद अजय मंडल है 'काला नाग' तो बुलो मंडल है 'गोरा नाग', हमसे जो टकराएगा...उसे धड़ से कर देंगे अलग

"बुलो है गोरा और अजय मंडल है काला नाग"

दरअसल, बिहपुर विधानसभा के एनडीए कार्यालय में जेडीयू नेताओं की बैठक चल रही थी। उस मंच पर बिहपुर विधायक और दर्जन नेताओं के साथ गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल भी मौजूद थे। विधायक गोपाल मंडल ने जब माइक अपने हाथ में थामा तो फिर कहां रूकने वाले थे। उन्होंने बारी-बारी से अजय मंडल और बुलो मंडल को कोसना शुरू कर दिया।

इतना ही नहीं, दोनों बड़े नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी करने लगे। गोपाल मंडल ने बुलो मंडल को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि उनके पर गोली चली थी, हम उसके दुश्मन को मरवा कर एनकाउंटर लिखवा दिए थे लेकिन वो क*मीना क्या किया, हमको ही नहीं पूछने लगा। दोनों नाग हैं....एक गोरा नाग और दूसरा काला नाग...उस नाग से बचिएगा।

'मुंडी पकड़ कर हम सिर धड़ से कर देते हैं अलग'

अपने आप को बाहुबली बताते हुए विधायक जी ने यह भी कह दिया की हम फाइटर आदमी है। गलत आदमी मेरे हाथ में धरा जाए तो मुंडी छोड़कर समूचा धड़ अलग हो जाएगा। बुलो मंडल को 'बुलवा' से संबोधित करते हुए कहा कF वह कुछ बोलेगा तो मुंहे में ही थप्पड़ मारेंगे। क्या जरूरी था, उसको अतिपिछड़ा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का...वो तीसमार खां बनने लगा। आरजेडी भगा दिया उसको तो जेडीयू में आ गया।

कहा : 'सांसद अजय मंडल है 'काला नाग' तो बुलो मंडल है 'गोरा नाग', हमसे जो टकराएगा...उसे धड़ से कर देंगे अलग

अजय मंडल करते हैं गाड़ी से वसूली

सांसद अजय मंडल पर सरेआम उन्होंने कहा कि उसके पास संसाधन है, रुपये की कमी नहीं है, गाड़ी से वसूली किया है, मोटा पैसा बना लिया है। कहलगांव एनटीपीसी से उसके घर में हर रोज 5 लाख रुपये आता है। चुनाव के दौरान हम अजय मंडल को बोले कि सभी को संसाधन मुहैया करवाइए।

इतने पर ही विधायक जी कहां रुकने वाले थे। उन्होंने बिहार के सभी थाना के थानाध्यक्षों पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि थानाध्यक्ष बिना पैसा लिए काम नहीं करता है। हम थानेदार को गालीगलौज ही करते हैं।