सीएम नीतीश का 75वां जन्मदिन : जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दी शुभकामनाएं
Edited By:
|
Updated :01 Mar, 2026, 06:22 PM(IST)
पटना:बिहार के तमाम नेता सीएम नीतीश कुमार को सुबह से ही जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. 75वें जन्मदिन के अवसर पर नेताओं के बधाई देने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी और बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटु ने भी सीएम नीतीश से मिलकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.
पटना के जेडीयू कार्यालय में भी सीएम नीतीश कुमार का जन्मदिन केट काटकर धूमधाम से मनाया गया. पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री और नीतीश कैबिनेट के मंत्री और विधायकों ने सीएम को एक्स हैंडल पर पोस्ट पर 75वें जन्मदिन की बधाई दी. साथी ही ईश्वर से बेहतर स्वास्थ्य की कामना की.





