बोधगया : सीएम नीतीश के जन्मदिन पर विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना
Edited By:
|
Updated :01 Mar, 2026, 06:37 PM(IST)
बोधगया:बिहार के सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन के अवसर परविश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई.इस अवसर पर मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध के समक्ष मुख्यमंत्री की लंबी उम्र, स्वस्थ्य जीवन और राज्य की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई. पूजा कार्यक्रम का नेतृत्व महाबोधि मंदिर के टेक केयर दीनानाथ भंते ने किया.
बीटीएमसी सदस्य डॉ.अरविंद सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना को लेकर विशेष प्रार्थना की गई है. उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध से यह प्रार्थना की गई है कि मुख्यमंत्री राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएं.
इस दौरान मंदिर परिसर में बीटीएमसी सदस्य डॉ.अरविंद सिंह समेत अन्य भंतेगण और श्रद्धालु मौजूद रहे. पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण और श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुई.





