रांची पुलिस की कार्रवाई : जिस्मफरोशी धंधे का किया खुलासा,कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया

Edited By:  |
ranchi police ki karwai ranchi police ki karwai

रांची: जिला प्रशासन नेसेक्स रैकेट की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है. राजधानी केअलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है. यह अभियान रांची पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर चलाया गया. शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सेक्स रैकेट की सूचना पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है.

पुलिस को शहर के अलग-अलग इलाकों में किराये के मकानों, होटलों और लॉजों में अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी. इसी सूचना पर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर एक साथ कई स्थानों पर दबिश दी. मौके से आपत्तिजनक सामान, मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं. पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने दलाल को भी हिरासत में लिया है. चुटिया थाना में सभी से पूछताछ की जा रही है. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने कई जगहों पर छापेमारी की.

चुटिया थाना में सिटी एसपी पारास राणा,सिटी डीएसपी समेत पुलिस अधिकारी पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटे है. बताया जा रहा है कि जब रेड किया गया उस समय कई लड़कियां कमरे के दरवाजा नहीं खोल रही थी. जिसके बाद जब पुलिस ने परिचय दिया और सख्ती से उन्हें दरवाजा खोलने की हिदायत दी. तब जाकर अंदर से दरवाजा खोला गया. इस दौरान कई आपत्तिजनक समान भी कमरे से जब्त किए गए है. इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है.

फिलहाल पुलिस ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. संभवत इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी साझा कर सकते हैं.