

सोमवार, 09 नवंबर 2026
Live

BHAGALPUR : भागलपुर जिले के जेडीयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन पर एक शिक्षक को धमकाने, गाली-गलौज करने और पिस्टल तानने का गंभीर आरोप लगा है। शिक्षक के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार सन्हौला के फरीदमपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक सुनील कुमार कुशवाहा ने विधायक के खिलाफ बरारी थाना में केस दर्ज कराया है। शिक्षक ने आरोप लगाया कि विधायक गोपाल मंडल और उनके सहयोगियों ने उनके घर में घुसकर उन्हें गालियां दीं, पिस्टल उनके मुंह पर तान दी और जबरन घर खाली करने का दबाव बनाया।क्या है पूरा मामला?शिक्षक सुनील कुमार कुशवाहा ने अपने आवेदन में 12 और 22 फरवरी की घटनाओं का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि "विधायक गोपाल मंडल, उदयकांत सिंह, आदित्य कुमार, समरजीत कुमार उर्फ छोटू और धर्मेश कुमार ने जबरन मेरे घर में घुसकर गाली-गलौज की। विधायक ने मेरे मुंह पर पिस्टल तान दी और धमकी दी कि अगर घर खाली नहीं किया तो जान से मार देंगे।"पुलिस ने लिया संज्ञान, केस दर्जशिक्षक की शिकायत के बाद वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर बरारी थाना पुलिस ने विधायक समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि "आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।"विधायक गोपाल मंडल और विवादों का पुराना नातायह पहला मौका नहीं है, जब जेडीयू विधायक गोपाल मंडल विवादों में फंसे हैं। इससे पहले भी वह कई बार अपने बयानों और हरकतों की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और अब देखना होगा कि इस बार विधायक पर क्या कार्रवाई होती है। विपक्ष ने भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाना शुरू कर दिया है और जेडीयू विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
BHAGALPUR : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल भागलपुर आ रहे हैं लिहाजा पीएम मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैँ। वे कल किसानों के साथ-साथ आम जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।पीएम मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 300 जवानों ने भी कमर कस ली है। पूरा शहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर से पट गया है। भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में कुर्सियां सज चुकी है। टेंट का काम पूरा हो चुका है। सुरक्षाकर्मी अभी से अपनी जगह पर तैनात हो गए हैं।स्वास्थ्यकर्मी, अग्निशमन सेवा विभाग की गाड़ी से लेकर कई सुविधाएं हवाई अड्डा मैदान में दुरुस्त कर दी गई है। कृषि विभाग द्वारा कई स्टॉल लगाए गए हैं, जिसमें भागलपुर का कतरनी धान, जर्दालु आम से लेकर मकई, केला, मखाना, जर्दालु आम के स्टॉल लगाए गए हैं। देश के 9.7 करोड़ किसानों के इंतज़ार की घड़ी खत्म हुई।कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि की 19वीं क़िस्त जारी करेंगे। भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान से किसान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन होना है। देश के 9.7 करोड़ किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफ़र किए जाएंगे। इनमें से 1600 करोड़ रुपये बिहार के 76 लाख किसानों के खाते में भेजे जाएंगे। 3.46 लाख करोड़ रुपये देश के 11 करोड़ किसानों के खाते में अब तक 18 किस्तों में भेजे जा चुके है। कार्यक्रम से पूर्व कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ भागलपुर शहर को स्वच्छ और सुंदर बना दिया गया है। साफ-सफाई पूरी तरह से की गई है। हांलकि कार्यक्रम किसानों को समर्पित है तो इसके लिए जो तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। वह भी भागलपुर और आसपास के प्रसिद्ध फलों व फसलों के नाम पर रखे गए है। मसलन केला द्वार, जर्दालु आम द्वार, मखाना द्वार, कतरनी धान द्वार, टमाटर द्वार बनाए गए हैं। इन दरवाजों से ही लोग व किसान प्रवेश करेंगे। कार्यक्रम में 3 से 4 लाख किसानों के पहुंचने का अनुमान है। भागलपुर समेत 13 जिलों के एनडीए नेताओं, लोगों और किसानों को आमंत्रित किया गया है। पीएम मोदी दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर भागलपुर अड्डा में उतरेंगे और 3 बजकर 25 मिनट पर प्रस्थान कर जाएंगे। 2 बजकर 15 मिनट से 3 बजकर 15 मिनट तक किसानों को समर्पित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही कई योजनाओं की आधारशिला भी रखी जा सकती है। कई योजनाओं का उद्घाटन किया जा सकता है।कार्यक्रम को लेकर तैयारियां आज शाम तक पूरी कर ली जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चार से पांच हजार जवानों के घेरे में हवाई अड्डा मैदान होगा। एसपीजी के घेरे में मंच होगा। वहीं, सुरक्षा के दृष्टिकोण से आम लोगों को बैग, चार्जर, पावर बैंक, काला रुमाल, काला दुपट्टा, काला गमछा लेकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कार्यक्रम स्थल के एक से डेढ़ किलोमीटर दूर पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया गया है।
BHAGALPUR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 फरवरी को प्रस्तावित भागलपुर दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस दौरान वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 19वीं किस्त जारी कर किसानों को बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है, जिसे लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारी तेज हो गई है।इसी क्रम में सोमवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में स्वास्थ्य, कृषि एवं श्रम संसाधन विभाग के प्रभारी मंत्री मंगल पाण्डेय ने जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विधि-व्यवस्था, आगंतुक नेताओं की सुरक्षा, पार्किंग, ट्रैफिक कंट्रोल, कार्यकर्ताओं और मंत्रियों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसे भारत सरकार और बिहार सरकार संयुक्त रूप से आयोजित कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मौके पर किसानों को सीधा लाभ पहुंचाने के साथ-साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी बात करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी तैयारियां सुचारू रूप से पूरी की जाएंगी और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
BHAGALPUR : भागलपुर में जदयू सांसद अजय मंडल की गुंडागर्दी देखने को मिली है। दरअसल, बुधवार को संभावित मुख्यमंत्री दौरे की तैयारी की ख़बर कवर कर रहे पत्रकार कुणाल शेखर और सुमित कुमार की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही सांसद अजय मंडल ने पत्रकारों को भद्दी-भद्दी गालियां दी। इस मामले को लेकर अब लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी हमलावर है। आरजेडी प्रवक्ता अरुण भारती ने कहा कि बिहार में अपराधियों का राज है। सत्ता के नशे में सरकार बेसुध है। बिहार में खूनी और गुंडों की सरकार है। उन्होंने कहा कि पत्रकार पर हमला काफी निंदनीय है। इसकी जितना निंदा की जाए तो वह कम है।उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो बेसुध है हीं, उनके पार्टी के सांसद भी बेसुध हो चुके हैं। राज्य में सरकार का इकबाल समाप्त हो चुका है। सत्ता में बैठे लोग अपराध और आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जानिए क्या था पूरा मामला दरअसल, बुधवार को हवाई अड्डा में सीएम नीतीश के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही थी। इसी का खबर कवर करने के लिए पत्रकार कुणाल शेखर और सुमित पहुंचे हुए थे। सांसद की बोर्ड लगी हुई गाड़ी हवाई अड्डा में प्रवेश करती है, जिसको पत्रकार कवरेज कर रहे थे। सांसद हवाई अड्डा में ही चल रहे तैयारी का जायजा ले रहे थे। इसके बाद सांसद गाड़ी में बैठकर वापस हवाई अड्डा से बाहर निकले। उसके बाद अपने पांच गुर्गों को अपने स्कॉर्पियो में बैठाकर फिर से हवाई अड्डा पहुंचे, जिसका वीडियो पत्रकार बना रहे थे। वीडियो बनाते देख सांसद भड़क उठे और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया, उसके बाद पत्रकार को दौड़ा-दौड़ा कर उसकी पिटाई की। इस घटना में दो पत्रकार को गंभीर चोट लगी है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में करवाया जा रहा है। इस घटना के बाद भागलपुर के पत्रकारों में इसको लेकर नाराजगी जाहिर की है। पत्रकारों ने सासंद पर कार्रवाई की मांग की है।
BHAGALPUR : भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के कचहरी मैदान में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन के समय कुर्सी पर बैठने को लेकर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने एक बार फिर बवाल खड़ा कर दिया. JDU MLA गोपाल मंडल ने फिर खड़ा किया बखेड़ावहीं, उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग भी किया. अपने बैठने के लिए कुर्सी ढूंढने लगे लेकिन उन्हें खाली कुर्सी नहीं दिखी, जिसके बाद विधायक नाराज हो गए. नाराज जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने बवाल करना शुरू कर दिया और दूसरे की कुर्सी खींचने लगे. कुर्सी को लेकर जमकर किया बवालनाराज जेडीयू विधायक गोपाल मंडल को जिसने भी समझाने और शांत कराने की कोशिश की, विधायक ने उसके साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, जिसके बाद अनुमंडल कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी सुधीर कुमार, एसडीपीओ ओम प्रकाश को बीच बचाव कर मामला शांत करना पड़ा, जिसके बाद भागलपुर जिला के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के नाराज जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने पीछे की ओर से कुर्सी और सोफा मंगवा कर मंच के बाहर बैठे और अपने परिवार के लोगों को भी बैठाया.विधायक गोपाल मंडल का ये कोई नया मामला नहीं है. इसके पूर्व भी विधायक गोपाल मंडल कुर्सी पर बैठने को लेकर बवाल कर चुके हैं. इसके पूर्व वर्ष 2023 में भी गणतंत्र दिवस के मौके पर नवगछिया पुलिस लाइन में सोफे पर बैठने को लेकर पूर्व सांसद अनिल यादव के साथ विवाद कर चुके हैं.
BHAGALPUR : भागलपुर के बिहपुर विधानसभा से बीजेपी विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने विवादित बयान देकर राजनीतिक गलियारे में खलबली मचा दी है। आरजेडी और मुसलमान को लेकर उन्होंने बेतुका बयान दिया है और कहा है कि वे अपने बयान पर बिल्कुल अडिग हैं, इसमें गलत क्या है?बीजेपी विधायक का विवादित बयानउन्होंने दो टूक अंदाज में कहा है कि पूरे देश को अव्यवस्थित कौन करता है? सनातन धर्म को वोट करने वाले का विरोध कौन करता है? देश में आतंकवादी कौन है? मन्दिर पर मस्जिद का अवशेष कहां मिलता है? ये सारी गतिविधियां कौन करता है? मुसलमान ही करता है और मुसलमानों का साथ कौन देता है, राजद वाला देता है। हमें मुसलमानों का वोट नहीं चाहिए, क्यों चाहिए। 'देश के लिए घातक हैं मुसलमान'बीजेपी विधायक ने कहा कि मुसलमान देश के लिए घातक है, उसका वोट क्यों लें। आज सीमा पर सैनिकों को कौन मार रहा है, हिन्दू मार रहा है क्या या मुसलमान मार रहा है। कल अपने विधानसभा क्षेत्र बिहपुर के अंतर्गत ध्रुवगंज में जनता से संवाद के दौरान वो कहते नजर आ रहे हैं कि आरजेडी को नेस्तनाबूत कीजिये, वो राजद नहीं है। मियां है या चाहे वह कोई कैंडिडेट रहे। क्या वह टीका लगाता है। वह हमको नहीं मंदिर को, मोदी जी को, सनातन धर्म को हराता है। हमने 10 साल तक मुस्लिम को रोड और ट्रांसफॉर्मर सब कुछ दिया लेकिन हमको 10 वोट भी नहीं दिया। हिन्दू हैं...हिन्दू बनिये..अगर नहीं बनियेगा तो आपका दुर्भाग्य है। हम सबको सैंत देंगे। उन्होंने एक और विवादित बयान देते हुए कहा कि हमलोग एक बच्चा पैदा करते हैं और वह 20 बच्चा पैदा करता है।
BHAGALPUR : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। बदमाशों ने एकबार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। भागलपुर जिला के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना से 200 मीटर दूर पर खरीक बाजार में सचिन ज्वेलर्स एंड संस की डायमंड, गोल्ड और सिल्वर के थोक और खुदरा ज्वेलरी की दुकान में नकाबपोश हथियारबंद आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने दो-तीन करोड़ से अधिक राशि की ज्वेलरी की चोरी की है।बताया जा रहा है कि सभी अपराधी आभूषणों को लेकर छत के ऊपर गये. आभूषणों का डिब्बा छत के ऊपर फेंक सारा आभूषण लेकर छत की दीवार फांद कर भाग गये. अपराधियों का सारा कृत्य सीसीटीवी कैमरे में कैद है. बाहर के लोगों को घटना की भनक तक नहीं लग सकी. अपराधियों को दुकान की भौगोलिक स्थिति की पूरी जानकारी थी.छत के ऊपर खुली सीढ़ी से सभी हुए दाखिलआधा दर्जन से अधिक अपराधी छत से नीचे आए. अपराधियों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे को काला पॉलीथिन और पेपर से ढक दिया. अपराधियों ने परिसर के पीछे के ग्रिल का दरवाजा तोड़ कांप्लेक्स में प्रवेश किया. अपराधियों ने सीसीटीवी कैमरे को उल्टा घुमा दिया और कुछ कैमरों पर पेपर और काला प्लास्टिक लगा दिया. बाहर के बल्ब को खोल दिया ताकि अंधेरा बना रहे. ज्वेलरी की दुकान के अंदर का छोटे शटर व ग्लास के दरवाजे को तोड़ दिया. चार अपराधी अंदर घुस ज्वेलरी की चोरी करने लगे. सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सभी अपराधियों के हाथ में घड़ी और कमर में पिस्टल दिख रहा है. कुछ अपराधियों के पास बड़ा हथियार और लोहे का रॉड दिख रहा है. दुकान के सामने में आगे-पीछे रैक पर जितने हीरे, सोने व चांदी की ज्वेलरी थी, सभी को उठा लिया. अपराधी ज्वेलरी को अपने पॉकेट व थैली में रखते दिखे. परिसर में पीछे के दरवाजे का ताला तोड़ घुसेअपराधियों को जैसे ज्ञात था कि दुकान में तिजोरी की चाबी कहां रखी गयी है. तिजोरी की चाबी से तिजोरी खोल उसमें रखे डायमंड, सोना और चांदी को उठा लिया. सभी अपराधी ज्वेलरी लेकर ऊपर गये व ज्वेलरी के डिब्बों को फेंक ज्वेलरी को लेकर बगलगीर की छत के दक्षिण जंगल की ओर कूद भाग गये. स्वर्ण व्यवसाय चोरी गये ज्वेलरी का बाजार मूल्य करोड़ों में आंकी जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक चोरी गये आभूषणों की कीमत पांच से सात करोड़ आंकी जा रही है. पीड़ित व्यवसायी की कुछ देर बाद सेहत बिगड़ने लगी. आनन-फानन में इलाज के लिए परिजन इलाज के लिए ले गये. स्वर्ण व्यवसायी पुत्र पीयूष कुमार ने बताया कि पिता और हम तीनों भाई दुकान चलाते हैं.
BHAGALPUR : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में गुरुवार को बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्व आर्लेकर पहुंचे। उनके आगमन के बाद तिलकामांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर जवाहरलाल ने कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उसके बाद हवन कार्यक्रम के साथ मारवाड़ी कॉलेज के महिला विंग के नए भवन का लोकार्पण किया। फिर स्वास्थ्य केंद्र में योग और फिजियोथेरेपी सेंटर के नए भवन का शिलान्यास, 4 करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित खेलो इंडिया के अंतर्गत तैयार इंडोर मल्टीपर्पज स्टेडियम का उद्घाटन किया।कुलाधिपति ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय के कई मुद्दों पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही उन्होंने बिहार को खेल में बढ़ावा देने के लिए एक अच्छी पहल बताया है। इस मौके पर भागलपुर के सांसद अजय मंडल और डीएम-एसपी सहित कई राजनीतिक दल के लोग और विश्वविद्यालय कर्मी, प्रोफेसर समेत दर्जनों की संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।
BHAGALPUR : पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के फेब्रिकेटेड वार्ड में परिजन और डॉक्टरों के बीच जमकर हाथापायी हुई। बताया जा रहा है कि कैंसर पीड़ित मरीज की मौत के बाद परिजनों ने बवाल काटा और डॉक्टर के चैंबर में घुसकर मारपीट की।डॉक्टर और तीमारदारों के बीच जमकर जूतमपैजारडॉक्टर ने फिर अन्य साथियों को बुलाकर परिजनों को बंद कमरे में पीटा। अस्पताल के सीनियर डॉक्टर्स और अस्पताल अधीक्षक ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया। दरअसल, मुंगेर दरियापुर निवासी वीणा देवी (54) लंग्स कैंसर से पीड़ित थीं। रविवार को सुबह मायागंज अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जिसके बाद परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने ध्यान नहीं दिया। उसके बेड का ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो गया था, जिससे वीणा देवी की मौत हो गयी।परिजनों ने बताया कि नर्स द्वारा प्राइवेट में जाने की सलाह दी गयी थी। डॉक्टर ने दूसरे स्टाफ को बुलाने को कहा। जेएलएनएमसीएच में कई दफा इस तरह का मामला सामने आया है, जहां नर्सों और डॉक्टरों की लापरवाही सामने आते ही प्रबंधन गोलमटोल जवाब देकर मामले से पल्ला झाड़ लेता है।परिजनों ने जमकर काटा बवालबीते दिन अस्पताल में जब कैंसर पीड़िता वीणा देवी ने दम तोड़ दिया तो परिजनों ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान अस्पताल के अंदर ही हाथापाई भी शुरू हो गई। परिजनों ने पहले दो पीजी डॉक्टर पर हाथ चलाया। घटना को लेकर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर केके सिन्हा ने बताया कि कैंसर पीड़ित महिला की अस्पताल में मौत के बाद हंगामा किया गया। डॉक्टर पर ही हमला कर दिया गया। सूचना पर हम लोग पहुंचे और मामले को शांत कराया।
BHAGALPUR : भागलपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां 15 मिनट के अंदर एक-एक कर तीन लोगों की मौत हो गयी है। तीनों मृतक एक ही परिवार के हैं। मरने वालों में पति-पत्नी और साढ़ू शामिल हैं।ये घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोदीनगर का है, जहां पर शौचालय में पाइप लगाने के दौरान टंकी में लोहे का औजार (छेनी) गिर गया, जिसको निकालने के लिए टंकी का ढक्कन हटाया गया। टंकी के अंदर जैसे प्रवेश किया तो दम घुटने से पुनीत यादव की मौत हो गई। फिर उसे बाहर निकालने के लिए पुनीत की पत्नी भी टंकी के अंदर गई, जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई।उसके बाद मृतक पुनीत के साढ़ू भी अंदर गए। उन्होंने भी टंकी के अंदर दम तोड़ दिया। हालांकि, हादसे के बाद परिवार में चीत्कार मच गई। मरने वालों में पुनीत यादव (35), उसकी पत्नी शाखो देवी (33) और उनका साढ़ू दीनानाथ यादव (45) शामिल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जगदीशपुर पुलिस पहुंची।स्थानीय लोगों की मदद से तीनों शवों को टंकी से बाहर निकाला गया। लोगों ने जब तक टंकी से बाहर निकला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इधर, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
BHAGALPUR : मां जिंदगी की विश्वास होती है। मां जीवन का सहारा होती है। मां जीवन की आस होती और मां जीवन की सार होती है लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी बच्चे होते हैं, जिन्हें मां का प्यार नहीं मिल पाता है लेकिन कुछ ऐसे भी बच्चे हैं, जिन्हें मां का भरपूर प्यार तो मिला है लेकिन अपने सोशल स्टेटस दिखाने और घरेलू विवाद की वजह से अपनी बूढ़ी मां को अपने परिवार से दूर गुमनामी की जिंदगी जीने को मजबूर कर वृद्धाआश्रम में छोड़ आते है लेकिन मां तो मां होती है।जिन बेटों ने ठुकराया, उनके लिए व्रत कर रही हैं माताएंशायद मां ऐसा कभी नहीं सोचती, उसके मन में बच्चे के लंबी उम्र और तरक्की के प्रति सदा भाव बना रहता है। शायद यही भाव लेकर भागलपुर में संचालित वृद्धाआश्रम में बिहार के लोकपर्व जितिया की धूम है, जहां आश्रम में रहने वाली महिलाएं अपने बच्चे के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत कर रही हैं।सलामती की करती रही हैं कामना, आगे भी रहेगा जारीवृद्धाआश्रम में रहने वाली और उम्र के अंतिम पड़ाव पर भी निर्जला उपवास रखकर अपने बच्चे की सलामती और लंबी उम्र की कामना कर रही हैं। भागलपुर के नाथनगर में समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धा आश्रम संचालित है, जिसमें 25 वृद्ध महिलाएं रह रही हैं। इसमें कई महिलाएं जितिया पर्व कर रही हैं। व्रत कर रही महिलाओं ने बताया कि बच्चे हमें यहां भेजकर अगर खुश हैं तो हमें भी खुशी है लेकिन हम अपना फर्ज कभी नहीं भूल सकते। हम अपने बच्चों के दीर्घायु होने की सदैव कामना करते हैं और आगे भी करते रहेंगे।
BHAGALPUR : भागलपुर के गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल ने अपने ही सांसद और भाजपा विधायक के खिलाफ जमकर हमला बोला है। विधायक ने भागलपुर से जेडीयू सांसद अजय मंडल पर तीखा बयान दिया है और कहा है कि जीतने के बाद सांसद कहीं नहीं जाते हैं, यह उनकी बीमारी और लाचारी है। जनता भांड़ में जाए, उसको कोई मतलब नहीं है। 'भांड़ में जाए जनता...नहीं है उसको कोई मतलब'इसके साथ ही जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि 5 साल तक जनता ढोल पीटते रहे, कोई फ़र्क़ नहीं। फिर समय आएगा तो नीतीश कुमार और नरेन्द्र मोदी जी के नाम पर चुनाव जीत जाएगा और फिर 5 साल दर्शन नहीं होगा। इसके साथ ही गोपाल मंडल ने कहा कि विधानसभा का भी चुनाव लड़ते थे लेकिन कहीं नहीं जाते थे। एक बार बैरिया में गए थे ईंट-पत्थर बरस गया था, बस वहां से भाग खड़े हुए। भड़के JDU विधायक गोपाल मंडलगोपाल मंडल ने कहा कि उसके बाद हम सांसद से माफी मंगवाए थे। हम सामाजिक आदमी हैं, हमको कुछ पता चलता है, दौड़ जाते हैं लेकिन वह नहीं पहुंचते हैं। विधायक इंजीनियर शैलेंद्र के प्रति आक्रोशित हैं। विधायक शैलेंद्र के पास ही सिर्फ कलम है क्या या हम लोग मूर्ख ही है, हम ग्रेजुएट किए हैं। वो इसबार कलम में ही चला जायेगा, कलम का ही बन जाएगा। वो बैकवर्ड-फॉरवर्ड की राजनीति करते हैं।
BHAGALPUR : भागलपुर में मिनीगन फैक्ट्री का बड़ा खुलासा हुआ है। बंगाल और बिहार STF की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि कहलगांव अमडंडा थाने से महज आधे किलोमीटर की दूरी मौत का सामान तैयार किया जा रहा था।बिहार और बंगाल STF ने चांदपुर गांव से भारी मात्रा में अर्धनिर्मित और निर्मित बैरल के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें तीन मुंगेर, एक खगड़िया का रहने वाला है। STF ने हथियार बनाने में प्रयुक्त मशीन और अन्य सामग्री भी बरामद किया गया है।आपको बता दें कि नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने की बात सामने आ रही है लेकिन भागलपुर के SSP आनंद कुमार ने इस बात से इनकार किया है। SSP ने कहा है कि सभी से गहन पूछताछ की जा रही है।
BHAGALPUR : केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया और कहा कि हिंदुस्तानी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की परवरिश विदेश में हुई है। उन्होंने ज्यादा समय विदेश में ही बिताया है और उनके दोस्त और रिश्तेदार सब विदेशी हैं। इस ख्याल से हमें लगता है कि देश से उनको ज्यादा प्यार नहीं है इसलिए वह बाहर जाकर हर चीज पर उल्टा-पुल्टा बयान देते हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले 2G घोटाले कॉमनवेल्थ घोटालों का जिक्र होता था लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समय में एक भी ऐसी फाइलों पर गलत साइन हुआ नहीं है, जिसके बाद विवाद खड़ा हो सके इसलिए कभी ओबीसी की बात करते हैं तो कभी जाति की बात करते हैं। उनको कुछ समझ नहीं है कि क्या कहना है और क्या करना है। उन्होंने कहा कि हम लोग साल 2009 में एक साथ मेंबर ऑफ पार्लियामेंट बने लेकिन आज तक वे समझ नहीं सके कि आज भी वह रिक्शा वाले के पास जाते हैं। आपको आज तक यह नहीं पता चला कि उनके दर्द क्या होते हैं। आप विपक्ष के नेता हैं, आप फोटो खींचने के लिए कहीं भी पहुंच जाते हैं, इससे मजाक बनता है। आज भी यह गरीब तबके के लोगों का दर्द नहीं समझ सके हैं। पांच बार एमपी रह चुके हैं। उन्होंने आगे बताया कि आज जो उन्होंने सिखों को बांटने की बात कही है। आप देख सकते हैं कि कितने सिख यहां पर खड़े हैं और कौन-कौन पार्टी से जुड़े हुए हैं। मुझे किसी ने कड़े या पगड़ी डालने से मना नहीं किया। अगर कोई भी एक सिख मुझे यह करने से रोकेगा तो मैं अभी आज ही भाजपा पार्टी छोड़ दूंगा। उन्होंने कहा कि पहले मुसलमानों के बीच चिंगारी पैदा की, उन्हें इस्तेमाल किया। अब आप ही समझिए कि बॉर्डर पर सिख जो देश की रक्षा करते हैं, उनको बांटने का प्रयास कर रहे हैं। जो देश के सबसे बड़े वांटेड हैं, राहुल गांधी ने उसे पर पहले बयान दिया। आज जो देश में गोला-बारूद बनाने के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने ही राहुल गांधी के बयानों को सराहा है। उन्हीं की बात राहुल गांधी ने कही है। आप यह देख लीजिए, जो देश के दुश्मन हैं, गोला-बारूद और मारने-काटने की बात करते हैं, वे राहुल गांधी के संपर्क में आ गए हैं तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि राहुल गांधी खुद देश के नंबर वन टेररिस्ट किसी को कहा जाए तो वह राहुल गांधी ही होंगे।
BHAGALPUR : जेडीयू विधायक गोपाल मंडल को राज्यमंत्री का दर्जा दिए जाने के बाद जेडीयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी खुशी देखने को मिल रही है। बीते दिनों कैबिनेट की बैठक में बिहार विधानसभा में सचेतक को राज्य मंत्री बनाए जाने की स्वीकृति मिली, इसके तहत बिहार विधानसभा में सचेतक जदयू विधायक गोपाल मंडल को राज्य मंत्री का दर्जा मिला। जेडीयू MLA गोपाल मंडल को मिला राज्यमंत्री का दर्जाआज राज्य मंत्री गोपाल मंडल भागलपुर पहुंचे, जहां एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहना और पटाखे फोड़कर स्वागत किया गया। जदयू नेता नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा से विधायक हैं। हमेशा अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में बने रहते हैं।हाल ही में उन्होंने जदयू के सांसद अजय मंडल और अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुलो मंडल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कई दफे भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते रहे हैं। इसके बाद अब सचेतक और विधायक गोपाल मंडल को राज्यमंत्री के पद से नवाजा गया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी ने राज्यमंत्री बनाया, अच्छा लग रहा है।बिहार के लिए शुभ संदेश है। हम तो कहे, उनको हमको एक साल के लिए भी कैबिनेट मंत्री बना दीजिए। राज्यमंत्री बनाया गया है। विभाग तो नहीं मिला है लेकिन रोक-टोक हम कर ही सकते हैं। हम इसी में खुश हैं। यहां जेई सुप्रीटेंडेंट एसडीओ को खंगालेंगे, ब्लॉक और थानेदार को भी सुधारेंगे। यही बोलते हैं तो वह कहते हैं कि बहुत बोलते है..बड़बोलिया है। सरकार के विरुद्ध हम नहीं बोलते हैं, व्यवस्था लचर है इसलिए हम बोले। बता दें कि यह वही विधायक हैं, जो लोकसभा चुनाव के दौरान सांसद के टिकट लेने को लेकर बेकरार थे। कहते थे कि टिकटवा मेरे पॉकेट में ही है और मंत्री बनाने की बात पर करते थे कि हम मंत्री बनबे नहीं करेंगे। अब राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद इनके सुर बदल गए हैं और कहते हैं कि हम इसी में खुश हैं।
BHAGALPUR : भागलपुर पुलिस की कार्यशैली पर एकबार फिर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। जी हां, जिला पुलिस के टालमटोल वाले रवैये से एक परिवार परेशान है और लगातार इंसाफ की गुहार लगा रहा है। पुलिस की कार्यशैली पर खड़े हो रहे सवालये पूरा मामला भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र का है, जहां 4 सितंबर को जीसी बनर्जी रोड मूंदीचक के रहने वाले दीपेश कुमार सिंह की पुत्री दिशा भारती का अपहरण शादी की नीयत से गुमटी नंबर 12 के रहने वाले मोहित कुमार दास ने कर लिया है। इस घटना के बाद दिशा भारती के पिता दीपेश कुमार सिंह और मां प्रीति कुमारी ने गुमशुदगी का आवेदन देने के लिए जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के कार्यालय पहुंचे, जहां वरीय पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित माता-पिता को सिटी एसपी के पास आवेदन लेकर भेजा, जिसके बाद सिटी एसपी ने एक्शन में आते हुए तुरंत दीपेश को तिलकामांझी थाना भेज दिया, जहां पर दीपेश और उनकी पत्नी प्रीति कुमारी को छह घंटे तक थानाध्यक्ष द्वारा बैठाकर रखा गया। इंसाफ के बदले मिली प्रताड़नाउसके बाद भी तिलकामांझी थानेदार द्वारा आवेदन नहीं लिया गया। फिर दूसरे दिन तिलकामांझी थानेदार ने दीपेश को फोन कर थाने पर बुलाया और पहले दीपेश और दीपेश की पत्नी को प्रताड़ित किया और फिर आवेदन लिया। घटना के तीन दिन गुजर जाने के बाद भी तिलकामांझी थाना द्वारा अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे पीड़ित परिवार परेशान है। बेटी की सकुशल वापसी के लिए गुहार लगा रहा पूरा परिवारइस पूरे मामले पर दिशा भारती के दादा अनिल कुमार सिंह ने कहा कि मेरी पोती 4 सितंबर की सुबह से गायब है। इसके बाद से लगातार पोती की बरामदगी को लेकर थाने में गुहार लगा रहे हैं लेकिन अभी तक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। इतना ही नहीं, अनिल सिंह ने यह भी कहा कि हमें मोहित के परिवार से काफी डर लग रहा है क्योंकि मोहित क्रिमिनल माइंड का है, कभी भी हमारे परिवार की हत्या करवा सकता है और हमारी पोती के साथ भी कुछ गलत करवा सकता है।'सुशासन राज में JDU कार्यकर्ता का परिवार भी नहीं है सेफ'अनिल सिंह ने हाथ जोड़कर भागलपुर पुलिस से प्रार्थना की है कि किसी तरह हमारी पोती को सकुशल हमारे घर पहुंचा दे। आपको बता दें कि अनिल सिंह नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के उपाध्यक्ष भी हैं। अनिल सिंह ने यह भी कहा कि जब वर्तमान सरकार अपने आप को सुशासन की सरकार कहती है और जब कार्यकर्ता का परिवार ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोग सुरक्षित कहां से हो पाएंगे। इसके बाद दिशा के पिता दीपेश भी मीडिया से बात करते-करते रोने लगे। दीपेश का कहना है कि उनकी दो बेटियां है। जिस तरह मोहित द्वारा मेरी बड़ी पुत्री दिशा का अपहरण कर लिया गया है, ठीक उसी तरह छोटी बेटी की भी किडनैपिंग करवा सकता है।
BHAGALPUR : भागलपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां साली को भगाने के आरोप में जीजा को जज ने अनोखी सजा सुनायी है, जिसकी चहुंओर चर्चा हो रही है। भागलपुर व्यवहार न्यायालय के जज के इस फैसले ने हर किसी को चौंका दिया है। इस फैसले में आरोपी को सजा के रूप में इलाके में हरियाली लाने का आदेश दिया गया है।साली भगाने के आरोप में जीजा को मिली अनोखी सजाये पूरा मामला साल 2007 का है, जब शादीशुदा साली को साल 2007 में भगाने के जुर्म में 17 साल बाद आरोपी जीजा को जज साहब ने फैसला देने के पहले एक शर्त रखी और कहा कि आप पहले 25 पेड़ लगाएं। उसकी रिपोर्ट स्थानीय थाना और पुलिस के माध्यम से कोर्ट में पेश करें। उसके बाद मसले की सुनवाई होगी। शादीशुदा साली को भगाने का आरोप ये पूरा मामला भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र की है, जहां निवासी राजकुमार चौधरी पर अपनी ही शादीशुदा साली को भगाने का आरोप लगा था। भागलपुर कोर्ट में जज वीवी गुप्ता की अदालत में सुनवाई पूरी हुई। 9 महीने जेल की सजा काटने का समायोजन करते हुए जज साहब ने आरोप मुक्त कर दिया। शनिवार को राजकुमार चौधरी कोर्ट में सर्टिफिकेट लेकर पहुंचा और जज ने उसे एक साल तक पौधों की देखभाल करने का आदेश देकर बाइज्जत बरी कर दिया।भागलपुर के सीनियर वकील सत्यजीत सहाय ने ऐसे जजमेंट को समाज के लिहाज से क्रांतिकारी फैसला बताया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के दौर में जल-जीवन-हरियाली और एक पेड़ मां के नाम, बेटी के जन्म पर पेड़ लगाने की परंपरा तो सुना है लेकिन अदालत का ऐसा फैसला पर्यावरण के लिहाज से वाकई सराहनीय है।
BHAGALPUR : जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने एकबार फिर विवादित बयान दिया है और कहा है कि भागलपुर सांसद अजय मंडल अफीम की खेती करते थे। इसके साथ ही वे बिजली का तार चोरी कर बेचते थे। जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने बेतुका बयान देते हुए कहा कि सांसद अजय मंडल रात में रेल पटरी के पास पड़ा लोहा चोरी करके बेचते थे। देसी शराब बनाते थे...अब ट्रक पास करवाते हैं और वसूली करते हैं। जी हां, यह बयान जदयू के विधायक गोपाल मंडल ने दिया था।उन्होंने भागलपुर के जदयू के ही सांसद अजय मंडल को आड़े हाथों लिया है और उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड का शराब वही पीते होंगे, उनका खानदान गलत काम में लगा रहता है। बिहार में शराबबंदी है और हम विधानसभा में शपथ भी लिए थे कि न पियेंगे...न पीने देंगे। इतना ही नहीं जदयू विधायक ने यहां तक कह दिया कि भागलपुर में जितना काम चल रहा है अजय मंडल सबपर जांच बैठा देता है और वसूली करता है, धमकी देकर पैसा मांगता है।जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि एक बार इंजीनियर से पैसा मांगा था। इसका धंधा ही पैसा मांगना है। गोपाल मंडल ने यह बयान इसलिए दिया क्योंकि गोपाल मंडल ने बीते दिनों सांसद पर कई आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद अजय मंडल ने कहा था कि गोपाल मंडल झारखंड से आने वाला पानी पीकर बहक जाते हैं। इसपर गोपाल मंडल फिर आगबबूला हो गए और अपने सांसद को खरीखोटी सुना दी।
BHAGALPUR : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के दो नेताओं के बीच सियासी संग्राम शुरू हो गया है। जी हां, हमेशा किसी न किसी कारणों की वजह से सुर्खियों में बने रहने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा में आए, जब उन्होंने अपनी ही पार्टी के सांसद और अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। अब गोपाल मंडल के बयान पर सांसद अजय मंडल ने पलटवार किया है। भागलपुर के सांसद अजय मंडल ने खुद और पूर्व सांसद सह जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुलो मंडल पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जेडीयू के गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल पर पलटवार किया है। नवगछिया में बाढ़ पीड़ितों से मिलने और जन्माष्टमी पर गोसाईगांव में घूमने के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ठेठ अंदाज में कहा कि 'गोपाल भैया का झारखंड से आवे वाला लाल पानी वाला चीज के नतीजा से बोलैय छै...'।सांसद अजय मंडल ने कहा कि गोपाल मंडल कुछ बोलते नहीं हैं, उनसे खुद बोला जाता है। वह किसी पर भी कमेंट करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि अभद्र भाषा का प्रयोग करना उनका नेचर और सिग्नेचर है। यह कभी किसी का बदलता नहीं है। अगर उन्होंने किसी कार्यकर्ता के साथ अभद्र व्यवहार किया है तो कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। बिहार में सुशासन है। अगर अन्याय है तो कानून है। कानून का राज स्थापित करने पर ही नीतीश कुमार सफल मुख्यमंत्री बने हैं।मालूम हो कि बीते सोमवार को बिहपुर में जेडीयू की बैठक के मौके पर गोपाल मंडल ने विवादित बयान देते हुए सांसद अजय मंडल को काला नाग और बुलो मंडल को गोरा नाग कहकर संबोधित किया था। उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों का भी प्रयोग किया गया था। इस दौरान उन्होंने सांसद अजय मंडल पर ट्रक से वसूली करने के अलावे कई गंभीर आरोप भी लगाए थे, जिसका सांसद ने जवाब दिया है।