नवादा में दहेजलोभियों की भेंट चढ़ी एक और विवाहिता : आरोपी पति और चाचा गिरफ्तार, सास-ससुर फरार, अन्य की जारी है तलाश

Edited By:  |
Reported By:
 Another married woman becomes victim of dowry hunters in Nawada  Another married woman becomes victim of dowry hunters in Nawada

NAWADA :नवादा में एक युवती की हत्या कर दी गई है और हत्या का आरोप युवती के ससुराल वालों पर लगा है। मृतका प्रियंका के परिवार के मुताबिक शादी के बाद से ससुराल के लोग प्रियंका को दहेज के लिए परेशान करते थे। वहीं, मांग नहीं पूरी होने पर आज उसे ससुराल वालों ने मार डाला।

नवादा में दहेजलोभियों की भेंट चढ़ी एक और विवाहिता

विवाहिता का शव बेड पर अचेत अवस्था में मिला है। मृतका प्रियंका की शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित करने के परिजनों ने आरोप लगाए हैं। मृतका के परिजनों का आरोप है कि सुसराल वालों ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या की है।

मृतका के पिता देवेंद्र चौहान की शिकायत पर पुलिस ने पति रंजन सहित चाचा, सास और ससुर के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करना मामला दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक कादिरगंज थाना क्षेत्र के सहजपुरा गांव के रहने वाले देवेन्द्र चौहान ने अपनी बेटी प्रियंका का विवाह बेलदलहा गांव के रहने वाले रंजन चौहान के साथ अप्रैल 2022 में किया था।

आरोपी पति और चाचा गिरफ्तार

मायके पक्ष का कहना है कि लड़के वालों को शादी के वक्त हैसियत से ज्यादा दान दहेज के सामान दिया था। उसके बाद भी नीलम को ससुराल के लोग परेशान करते थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर अक्सर उसके साथ पति, सास और ससुर द्वारा मारपीट किया जाने लगा। अक्सर प्रियंका अपने माता-पिता को अपने सास-ससुर और पति की करतूत बताती थी और कहती थी कि ये लोग दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उसकी हत्या भी कर देंगे, जिसके बाद प्रियंका के परिवार वालों ने इसे लेकर सामाजिक समझौता भी कराया था।

सास-ससुर फरार

इतने से भी दहेज लोभियों का मन नहीं भरा तो आज प्रियंका को मौत के घाट उतार दिया। प्रियंका का शव बेड पर अचेत अवस्था में मिला, जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी नजदीकी कादिरगंज पुलिस को दी। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

वहीं, कादिरगंज पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रियंका के पति रंजन चौहान और उसके चाचा को गिरफ्तार किया है। सास-ससुर मौके से फरार हो चुका था। इंद्रदेव चौहान ने प्रियंका के सास-ससुर, पति और उसके चाचा पर हत्या का मामला दर्ज कराया है ।