गिरिडीह : बंद खदान में डूबी महिला का शव अब तक नहीं हुआ बरामद,ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Edited By:
|
Updated :13 Aug, 2026, 03:13 PM(IST)
गिरिडीह:जिले के गावां जमडार पंचायत के तारापुर गांव स्थित बंद खदान में 10 अगस्त को डूबी महिला का शव तीन दिन बाद बरामद नहीं हो सका. शव नहीं मिलने से परिजनों के साथ ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश बढ़ता जा रहा है. महिला की तलाश के लिए खंडोली से गोताखोरों की टीम घटनास्थल पर पहुंची और काफी देर तक रेस्क्यू अभियान चलाया,लेकिन खदान में पानी की अधिक गहराई और कठिन परिस्थितियों के कारण सफलता नहीं मिली.शव बरामद नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने गावां-पटना मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया. ग्रामीणों ने मौके पर एनडीआरएफ की टीम बुलाने और विशेषज्ञ गोताखोरों की मदद से जल्द शव तलाशने की मांग की है. सड़क जाम होने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है.ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है.





