Hindi News / राजकीय समारोह का फुल मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल

रांची में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी : राजकीय समारोह का फुल मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल

Edited By:  |
ranchi mein swatantra diwas ki taiyari puri ranchi mein swatantra diwas ki taiyari puri

रांची: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले राजकीय समारोह को लेकर बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन की देख रेख में आयोजित रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस के दिन होने वाली सभी औपचारिक गतिविधियों का सटीक अनुकरण किया गया. रिहर्सल के दौरान राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान से संबंधित निर्देशों का अनुपालन किया गया.

बताए किमोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ध्वाजारोहण किया जाएगा.समारोह को लेकरवरीय पदाधिकारियों द्वारा सभी पार्टियों को परेड से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

समारोह की सुरक्षा एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग भी की गई. इस अवसर पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक यातायात राकेश सिन्हा एवं अपर जिला दंडाधिकारी धनंजय ने संयुक्तादेश के मुख्य बिंदुओं को विस्तार से समझाते हुए सभी पदाधिकारियों को समय पर अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर सौंपे गए कार्य एवं दायित्व का निर्वाहन करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्य,दायित्व और प्रतिनियुक्ति स्थल की पूरी जानकारी रखे एवं मुख्य अतिथियों के आगमन और निर्गमन की व्यवस्था समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें.

वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिया कि समारोह में आने वाले सभी आगंतुकों की सघन जांच करें एवं कोई भी अवांछित व्यक्ति किसी आपत्तिजनक सामग्री के साथ समारोह स्थल में प्रवेश न करें इसका विशेष ध्यान रखे.

ज्वायंट ब्रीफ्रिंग में सभी प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को बताया गया कि सुरक्षा दृष्टिकोण से कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी पर रोक रहेगी. सिर्फ विभाग द्वारा ड्रोन वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी कराया जा सकेगा.