अंगूरी भाभी की नई स्टाइल : देखिए जरा किस वेशभूषा में किया सूर्य नमस्कार

Edited By:  |
anguri bhabhi ki nai style anguri bhabhi ki nai style

DESK : टीवी की सबसे चर्चित शो 'भाभी जी घर पर हैं' की लीड एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे सूर्य नमस्कार कर रही है। इस दौरान उनकी वेशभूषा को लेकर लोग उन्हें ट्रोल किए जा रहे हैं।

अंगूरी भाभी का रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने एक ऐसा वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला है जो विवादों में घिरता नजर आने लगा है। इस बार शुभांगी लोगों के निशाने पर आ गई हैं।

इस वीडियो में एक्ट्रेस को सूर्य को अर्घ देते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने सन ग्लासेस पहना है और एक स्लिंग बैग भी कैरी किया है। लोगों को एक्ट्रेस की यह हारकर नागवार गुजरी और उन्होंने कमेंट कर फटकार लगाना शुरू कर दिया।


Copy