Hindi News / बिहार में फिल्म निर्माण और कला-सिनेमा को लेकर हुई सार्थक बातचीत

अभिनेता सुनील शेट्टी ने CM सम्राट से की मुलाकात : बिहार में फिल्म निर्माण और कला-सिनेमा को लेकर हुई सार्थक बातचीत

Edited By:  |
abhineta sunil shetti ne cm samrat se ki mulakat abhineta sunil shetti ne cm samrat se ki mulakat

पटना: सुप्रसिद्ध अभिनेता एवं बेहतरीन कलाकार सुनील शेट्टी ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से लोकसेवक आवास पर मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच कला,सिनेमा और बिहार से जुड़े विभिन्न विषयों पर सुखद एवं सार्थक संवाद हुआ.

मुलाकात के दौरान बिहार में फिल्म निर्माण की संभावनाओं को लेकर विशेष चर्चा हुई. सुनील शेट्टी ने बिहार की कला,संस्कृति और प्रतिभाओं की सराहना करते हुए राज्य में फिल्म निर्माण करने की इच्छा जताई. उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि बिहार में भी फिल्म निर्माण करेंगे.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ हुई इस मुलाकात को बिहार के फिल्म और मनोरंजन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा मिलने से स्थानीय कलाकारों,तकनीकी विशेषज्ञों और फिल्म से जुड़े युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं.

बिहार की ऐतिहासिक,सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहतर संभावनाएं रखती है. नालंदा,राजगीर,बोधगया,वैशाली सहित कई स्थान देश-दुनिया के लोगों के आकर्षण का केंद्र है. ऐसे में बड़े कलाकारों और फिल्म निर्माताओं के बिहार आने से राज्य की पर्यटन क्षमता को भी बढ़ावा मिल सकता है.

सुनील शेट्टी की मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बिहार में फिल्म निर्माण को लेकर उम्मीदें बढ़ी है. सरकार और फिल्म जगत के बीच बेहतर समन्वय बनने पर राज्य में फिल्म उद्योग के विकास को नई दिशा मिल सकती है. साथ ही बिहार की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का अवसर भी मिलेगा.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--